Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Broccoli खाने से एक दो नहीं, बल्कि मिलेंगे हैरान करने वाले 10 फायदे, आज ही कर लें इसे अपनी डाइट में शामिल

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:56 PM (IST)

    क्या आप भी Broccoli को देखते ही मुंह सिकोड़ लेते हैं? अगर हां तो इससे मिलने वाले फायदे आपको हैरान कर देंगे। ब्रोकली शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमं ...और पढ़ें

    Broccoli के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)
    Broccoli के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Broccoli में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।
    2. इसे खाने से दिल की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
    3. यह सेहत को और भी कई फायदे (Broccoli Benefits) पहुंचाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Broccoli Benefits: सब्जियों के क्रूसीफेरस प्रजाति की Broccoli कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अनेक तरह से लाभदायक होती है। ब्रोकली को सलाद से लेकर कई तरह की सब्जियों को बनाने में उपयोग में लाया जाता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स, टॉक्सिक पदार्थों को बेअसर करने और खत्म करने वाले एंजाइमों को सक्रिय करके, बॉडी डिटॉक्स में सहायक होते हैं। इसी तरह ब्रोकली में अनेक तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ (Broccoli Benefits) पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    पोषक तत्वों से भरपूर

    Broccoli में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसमें सेलेनियम, विटामिन बी, फाइबर और फॉसफोरस भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: चाय या कॉफी से नहीं, बल्कि Aloe Vera Juice से करें अपने दिन की शुरुआत, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है

    Broccoli में पाया जाने वाला हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में पैदा होने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल नियंत्रण हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए ब्रोकली खाने से दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

    सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं

    ब्रोकली में पाए जाने वाले बायोएक्टिव तत्व, सूजन रोधी यानी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। ये शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं, जिससे गठिया और हृदय रोगों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

    खबरें और भी

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

    ब्रोकली में बीटा कैरोटीन, सालफोराफेन, ग्लूकोराफेनिन जैसे महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेल्स को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है।

    आंखों के लिए फायदेमंद

    ब्रोकली में पाया जाने वाला ल्यूटिन और जैक्सेंथिन जैसे पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बनाए रखने में सहायक होते हैं। ये आंखों के मोतियाबिंद और बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करती हैं।

    स्किन हेल्थ बनाए रखें

    ब्रोकली में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी कोलाजेन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। कोलाजेन झुर्रियों और फाइन लाइन्स को रोकता है, जिससे प्रीमेच्योर एजिंग नहीं होती है।

    हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है

    कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर ब्रोकली हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसका नियमित सेवन ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: 30 के बाद भी रहना है तंदुरुस्त और जवां, तो पुरुषों को इन 6 पोषक तत्वों को जरूर करना चाहिए अपनी डाइट में शामिल