Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 लक्षण देखकर समझ जाएं फूड पाइप में हो गई है सूजन, डॉक्टर बोले- "लापरवाही पड़ सकती है भारी"

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 01:06 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं कि कुछ मामूली लगने वाली बातें आपकी सेहत से जुड़ी एक बड़ी समस्या का इशारा हो सकती हैं? जी हां यहां हम बात करेंगे आपके फूड पाइप में सू ...और पढ़ें

    फूड पाइप में इन्फ्लेमेशन के 3 संकेत (Image Source: Freepik)
    फूड पाइप में इन्फ्लेमेशन के 3 संकेत (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. अक्सर लोग फूड पाइप की सूजन को अनदेखा कर देते हैं।
    2. कुछ संकेतों से जरिए आप इस परेशानी को पहचान सकते हैं।
    3. डॉक्टर ने बताया है कि कैसे यह सूजन सेहत के लिए परेशानी बन सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको खाना निगलते समय परेशानी होती है? क्या कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपका खाना गले में अटक गया है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! यह आपकी फूड पाइप में सूजन (Inflammation) का संकेत हो सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में एसोफैगिटिस (Esophagitis) कहते हैं।

    डॉक्टर सौरभ सेठी चेतावनी देते हैं कि इसे नजरअंदाज करना गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं वो 3 प्रमुख लक्षण, जिन्हें पहचान कर आप समय रहते अपनी फूड पाइप की सूजन का पता लगा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

    खाना निगलने में परेशानी महसूस होना

    यह सबसे आम और परेशान करने वाला लक्षण है। अगर आपको खाना निगलने के बाद ऐसा महसूस होता है कि वह सीने में या गले में कहीं अटक गया है, तो यह फूड पाइप की सूजन का स्पष्ट संकेत हो सकता है। यह परेशानी ठोस खाने के साथ ज्यादा होती है, लेकिन कुछ मामलों में लिक्विड निगलने में भी दिक्कत आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- खाते समय पानी या जूस की लेनी पड़ती है मदद, तो हो सकता है ये फूड पाइप से जुड़ी गंभीर समस्या की ओर इशारा

    ज्यादा देर तक खाना चबाना

    क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप खाना दूसरों की तुलना में बहुत ज्यादा देर तक चबाते हैं? अगर आप अनजाने में ऐसा कर रहे हैं, तो इसके पीछे फूड पाइप की समस्या हो सकती है। भोजन नली में सूजन होने पर शरीर खुद-ब-खुद ज्यादा चबाने की आदत डाल लेता है, ताकि खाने का टुकड़ा छोटा हो जाए और उसे निगलने में आसानी हो। यह एक तरह से शरीर का अपनी रक्षा करने का तरीका है।

    खबरें और भी

    बेवजह कुछ चीजों से परहेज

    हो सकता है आपको पता भी न हो कि आप ऐसा कर रहे हैं, लेकिन अगर आप कुछ खास फूड आइटम्स, खासकर सूखे या ज्यादा ठोस चीजों (जैसे ब्रेड, मीट या कुछ सब्जियां) को खाने से बचते हैं, क्योंकि आपको उन्हें निगलने में असुविधा महसूस होती है, तो यह फूड पाइप में सूजन का संकेत हो सकता है। आपका शरीर उन चीजों को खाने से बचता है जिनसे उसे तकलीफ होती है।

    लापरवाही पड़ सकती है भारी

    डॉक्टर सेठी के मुताबिक, फूड पाइप की सूजन को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह समस्या बढ़ सकती है और कई अन्य समस्याएं पैदा कर सकती है, जैसे अल्सर, ब्लीडिंग या निगलने में कठिनाई। कुछ गंभीर मामलों में यह फूड पाइप के संकुचन का कारण भी बन सकता है। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत किसी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। वे सही डायग्नोज और सही ट्रीटमेंट में आपकी मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं रोज 2 हफ्ते तक अदरक खाने से क्या होगा? हार्वर्ड के डॉक्टर ने दिया है जवाब