विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या होगा अगर एक महीने तक रोज अंडे खाएंगे आप? सिर से लेकर पैर तक, शरीर में होंगे ये 5 बदलाव

Published: Sat, 08 Nov 2025 07:37 PM (IST)

अंडे प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना एक अंडा खाने से मसल्स ...और पढ़ें

क्या आप जानते हैं रोजाना अंडा खाने के फायदे (Picture Credit-Freepik)

क्या आप जानते हैं रोजाना अंडा खाने के फायदे (Picture Credit-Freepik)

HighLights

  1. अंडे प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है

  2. यह मसल्स विकास में मददगार है

  3. साथ ही हार्ट और दिमाग के लिए फायदेमंद है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडे हमेशा से ही प्रोटीन के लिए लोगों की पहली पंसद रहे हैं। प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही यह विटामिन-मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं। साथ ही सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, यह झटपट बनने वाला एक आसान ऑप्शन भी होता है। अंडे खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं।  

यह तो सभी जानते हैं कि अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे क्या फायदे मिलते हैं, ये काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या होगा अगर आप रोजाना एक महीने तक एक अंडा खाएंगे। आइए जानते हैं रोज एक अंडा खाने से शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में- 

मसल्स के विकास में मददगार

प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने की वजह से अंडे मसल्स के विकास में काफी ज्यादा मदद करते हैं। अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जिसकी वजह से मसल्स को इसका काफी फायदा मिलता है। पोल्ट्री साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना एक अंडा खाने से लीन मसल्स का विकास हो सकता है।

हार्ट हेल्थ में सुधार करे

अगर आप रोजाना एक अंडा खाते हैं, तो इससे आपकी हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याएं हो सकती है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक स्टडी में यह पता चला कि नियमित रूप से इसे खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें कोलीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हार्ट हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

दिमाग और आंखों के लिए फायदेमंद

अंडों में कोलीन भरपूर मात्रा में होता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जो ब्रेन फंक्शन, मेमोरी और मूड रेगुलेशन के लिए जरूरी है। साल 2023 के एक शोध में पता चला कि कोलीन ब्रेन को एक्टिव करता और फोकस रखने वाले न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन में मदद करता है। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों को ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान और उम्र से संबंधित विजन लॉस से बचाने में मदद करते हैं।

वेट मैनेजमेंट में मददगार

अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना एक महीने तक अंडा खाने से वजन कम करने या उसे बनाए रखने में मदद मिलती है। साल 2009 में प्रकाशित एक शोध से पता चलता है कि जो लोग नाश्ते में अंडे खाते हैं, वे दिन भर में कम कैलोरी लेते हैं। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उन्हें कैसे पकाते हैं। 

स्किन और बालों के लिए भी असरदार

अंडा न सिर्फ फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपके बालों और स्किन के लिए भी असरदार है। अंड में मौजूद बायोटिन, विटामिन डी और अमीनो एसिड हेल्थी स्किन, बालों और नाखूनों के लिए जरूरी हैं। साल 2017 के एक शोध के मुताबिक, बायोटिन बालों को मजबूत बनाता है, जबकि प्रोटीन कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन स्मूद बनती है।

एक दिन में कितने अंडे खाना सही? 

रोजाना अंडे खाने के फायदे तो आप जान ही गए होंगे, लेकिन अब सवाल यह है कि एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो बिना किसी खतरे के दिन में दो से तीन अंडे खा सकते हैं। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल या वजन को लेकर परेशान लोगों को दो या तीन अंडे की सफेदी और एक जर्दी तक ही सीमित रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- आज पढ़ लीजिए Half boiled Egg खाने के ये 4 फायदे, कल से अंडे को पूरा उबालना छोड़ देंगे आप

यह भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत; पढ़ें एक दिन में कितने खाना सही

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।