Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ Vitamin-B12 ही नहीं है अच्छी सेहत का राज! इन जरूरी विटामिन्स की कमी भी पड़ेगी भारी

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 06:42 PM (IST)

    हमारे शरीर के सही विकास में कई सारे पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन्स (Vitamin B12 deficiency) इन्हीं में से एक है जो शरीर में कई जरूरी काम क ...और पढ़ें

    इन विटामिन्स की कमी हो सकती है खतरनाक (Picture Credit- Freepik)
    इन विटामिन्स की कमी हो सकती है खतरनाक (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन्स और मिनरल्स हमारे लिए काफी जरूरी होते हैं।
    2. आमतौर पर लोग विटामिन्स की कमी को अनदेखा करते हैं।
    3. चार ऐसे विटामिन्स है जिनकी कमी हानिकारक हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में मौजूद विटामिन्स एक तरह के पोषक तत्व हैं, जो शरीर में कई जरूरी काम करते हैं। साथ ही यह शरीर के सही विकास और सेहतमंद बनाने में भी मदद करते हैं। यही वजह शरीर में इनकी कमी कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती हैं। शरीर में इन विटामिन्स की कमी (dangerous vitamin deficiencies) होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण भी नजर आते हैं, जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं।

    ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे विटामिन्स (vitamin deficiency symptoms) के बारे में, जिनकी कमी शरीर में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती हैं और यह चिंता का विषय भी बनती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये विटामिन्स-

    यह भी पढ़ें-  इन वजहों से शरीर में होती हैं Vitamin-B12 की कमी, समय रहते ऐसे करें इसे दूर

    विटामिन डी

    विटामिन डी, जिसे अक्सर सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक है। यह कैल्शियम अब्जॉर्प्शन, हड्डियों के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा कार्य के लिए जरूरी है। इस विटामिन की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें निम्न शामिल हैं-

    • शरीर में पर्याप्त विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
    • विटामिन डी की कमी वाले कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द और थकान का अनुभव होता है।
    • शोध से पता चलता है कि शरीर में विटामिन डी का कम लेवल हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी की समस्याओं का कारण बन सकता है।
    • यह विटामिन वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे इसकी कमी खतरनाक हो जाती है, खासकर फ्लू के मौसम में।

    खबरें और भी

    विटामिन बी12

    विटामिन बी12 (Vitamin B12 deficiency) शरीर के सही विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। यह नर्व फंक्शन, रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन और डीएनए सिंथसिस के लिए जरूरी है। हालांकि, लंबे समय तक अगर इसकी कमी को नजरअंदाज किया जाए, तो यह निम्न समस्याओं का कारण बन सकता है।

    • पर्याप्त विटामिन बी12 के बिना नसें कमजोर होने लगती हैं, जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी और मेमोरी कम होने लगती है।
    • इसकी कमी होने पर शरीर रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन करने के लिए संघर्ष करता है, जिससे लगातार थकान और चक्कर आते हैं।
    • अध्ययनों में पता चला है कि कम बी12 के लेवल की वजह से डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या हो सकती हैं।
    • अगर लंबे समय तक इसकी कमी को पूरा न किया जाए, तो नर्व डैमेज हो सकता है, जिससे गतिशीलता प्रभावित हो सकती है।

    विटामिन K

    विटामिन K खून के थक्के और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, फिर भी कई लोग इसकी कमी को नजरअंदाज करते हैं, जिसकी वजह से गंभीर समस्याएं होने लगती हैं।

    • विटामिन K की कमी से मामूली कट से भी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती और बार-बार चोट लगने का जोखिम हो सकता है।
    • अध्ययनों से संकेत मिलता है कि विटामिन K की कमी से बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस और कमजोर हड्डियों की वजह बन सकती है।
    • यह विटामिनआर्टरीज में कैल्शियम के निर्माण को रोकने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
    • इसकी कमी से खून के थक्के बनने में परेशानी हो सकती है, जिससे घावों को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

    विटामिन ए

    विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य, इम्यून फंक्शन और अच्छी स्किन को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। शरीर में इस विटामिन की कमी से भी खतरनाक प्रभाव हो सकते हैं।

    • विटामिन ए की कमी के शुरुआती लक्षणों में से एक है कम रोशनी में देखने में कठिनाई है। वहीं, गंभीर मामलों में, यह अंधेपन का कारण बन सकता है।
    • इसकी कमी से शरीर इन्फेक्शन के ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, क्योंकि विटामिन ए प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है।
    • शरीर में इसकी कमी होने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके रूखी, पपड़ीदार त्वचा शामिल हैं।
    • अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन ए की कमी वाले बच्चों और वयस्कों में निमोनिया और अन्य लंग इन्फेक्शन से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा होती है।

    यह भी पढ़ें-  शरीर में Calcium की कमी दूर करने के लिए खाएं 8 फूड्स, बुढ़ापे तक रहेंगी हड्डियां मजबूत