यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन वजहों से शरीर में होती हैं Vitamin-B12 की कमी, समय रहते ऐसे करें इसे दूर
विटामिन-बी12 शरीर में कई सारे अहम काम करता है और इसलिए शरीर में इसका होना बेहज जरूरी है। हालांकि कई वजहों से अक्सर शरीर में इसकी कमी होने लगती है जो क ...और पढ़ें

HighLights
- विटामिन- बी12 हमारे शरीर के सही विकास के बहुत जरूरी है।
- इसकी कमी की वजह से कई तरह के समस्याएं हो सकती हैं।
- ऐसे में जरूरी है कि इसकी कमी के कारणों के बारे में सही जानकारी हो।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स सेहत को दुरुस्त बनाने और शरीर के सही विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी-12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कई सारे जरूरी काम करता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए शरीर में इस विटामिन का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई बार कुछ वजहों ( Vitamin B12 Deficiency Causes) से शरीर में इसकी कमी होने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में, जो बनते हैं शरीर में इसकी कमी की वजह-
विटामिन बी12 की कमी के कारण
- वेजिटेरियन डाइट- विटामिन बी12 मुख्य रूप से एनिमल बेस्ड फूड्स में पाया जाता है। यही वजह है कि आमतौर पर वीगन और वेजिटेरियन लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लांट बेस्ट फूड्स में विटामिन- बी12 मौजूद नहीं होता है, इसलिए वीगन और वेजिटेरियन लोगों को इसकी कमी दूर करने के लिए फोर्टिफाइड फूड्स या सप्लीमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- नाखूनों पर नजर आते हैं Calcium की कमी के 5 लक्षण, मामूली समझकर इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
- पोषण की कमी- विटामिन बी12 की कमी का एक प्रमुख कारण कुपोषण एक भी है। जानलेवा एनीमिया, क्रोहन डिजीज और सीलिएक डिजीज जैसी कंडीषन पेट और आंतों में बी12 के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकती हैं, जिससे शरीर में इसकी कमी हो सकती है।
- बढ़ती उम्र- उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में विटामिन- बी12 की कमी हो सकती है। दरअसल, बढ़ती उम्र में अक्सर पेट में एसिड कम बनता है, जो खाने से विटामिन-बी12 निकालने के लिए जरूरी होता है।
- कुछ दवाओं का इस्तेमाल- लंबे समय तक कुछ दवाओं का इस्तेमाल, जैसे कि मेटफॉर्मिन (डायबिटीज के लिए) और प्रोटॉन पंप इनहिबिटर्स (एसिड रिफ्लक्स के लिए), इस विटामिन के अब्जॉर्प्शन को और भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा, बहुत ज्यादा शराब पीने से पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे विटामिन-बी12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करना कठिन हो जाता है।
विटामिन-बी12 की कमी के नुकसान
शरीर के लिए विटामिन-बी12 की कमी हानिकारक हो सकती है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं ( Vitamin B12 Deficiency Symptoms) हो सकती हैं। शरीर में इसका कम लेवल नर्व संबंधी डैमेज का कारण बन सकता है, जो नर्वस सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करता है।
कैसे दूर करें इसकी कमी
- डाइट में सुधार करें: मीट, मछली, अंडे, डेयरी और फोर्टिफाइड सीरियल्स जैसे विटामिन-बी12 रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें।
- सप्लीमेंट्स: अगर आप वीगन, वेजिटेरियन और उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें खाने से विटामिन-बी12 अब्जॉर्ब करने में परेशानी आती है, तो आप इसकी कमी (Vitamin B12 Deficiency Prevention Tips) दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
- विटामिन-बी12 इंजेक्शन- इसकी ज्यादा कमी होने या अब्जॉर्प्शन संबंधी समस्याओं वाले लोग इसका इंजेक्शन भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीयों में बेहद कॉमन हैं 5 पोषक तत्वों की कमी, इन लक्षणों से करें पहचान
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।