Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं Vitamin-B12 की कमी के रोजाना दिखने वाले 6 लक्षण! कहीं आप अनदेखा तो नहीं कर रहे

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 08:34 PM (IST)

    Vitamin-B12 हमारे शरीर के सही विकास के लिए बेहद जरूरी है। यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन समेत कई जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में शरीर मे ...और पढ़ें

    शरीर के विटामिन-बी12 की कमी के संकेत (Picture Credit- Freepik)
    शरीर के विटामिन-बी12 की कमी के संकेत (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन- बी12 हमारे शरीर के सही विकास के बहुत जरूरी है।
    2. हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
    3. शरीर में इसकी कमी होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हैं, जो शरीर के सही विकास और हमें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। विटामिन बी12 इन्हीं जरूर न्यूट्रिएंट्स में से एक है, जो शरीर में कई जरूरी काम करता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है और डीएनए सिंथसिस के लिए काफी जरूरी होता है। हालांकि, कई बार शरीर में इसकी कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने लगती है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

    शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जो काफी आम होते हैं, लेकिन लोग अक्सर इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, इनकी अनदेखी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही सामान्य संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आमतौर पर अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत (B12 Deficiency Symptoms) देते हैं।

    यह भी पढ़ें-  क्या होगा अगर रोज जरूरत से ज्यादा नमक खाएंगे आप? डरा देंगे शरीर में होने वाले 6 बदलाव

    सुन्नपन और झुनझुनी

    विटामिन बी12 नर्व सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर अक्सर नर्व्स को नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से हाथों और पैरों में झुनझुनी या "सुई चुभने" जैसा अहसास हो सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर नर्व डिसऑर्डर में बदल सकता है।

    याददाश्त कमजोर होना

    अगर आप इन दिनों चीजें आसानी से भूल जाते हैं और आपको फोकस करने में दिक्कत हो रही है, तो यह आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बी12 का लो लेवल कॉग्नेटिव फंक्शन को धीमा कर सकता है, जिससे ब्रेन फॉग, मेमोरी कम होना और गंभीर मामलों में डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    दिल की धड़कन बढ़ना

    विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए जरूरी है। ऐसे में इसका कम लेवल एनीमिया का कारण बन सकता है, जिससे अनियमित दिल की धड़कन, सांस फूलना, चक्कर आना या ऑक्सीजन के कम फ्लो के कारण दिल की धड़कन बढ़ सकती है।

    थकान और कमजोरी

    क्या आप भी हर समय थका हुआ महसूस करते हैं? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में इस विटामिन की कमी होने की वजह से रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और कम एनर्जी की समस्या होती है।

    पीलिया या स्किन का पीला होना

    शरीर में बी12 की कमी की वजह से एनीमिया हो सकता है, जिससे आपकी स्किन पीली दिखाई देनी लगती है। साथ ही हेल्दी रेड ब्लड सेल्स की वजह से स्किन सुस्त और बेजान हो जाती है।

    ग्लोसिटिस और मुंह के छाले

    अगर आपको अक्सर छाले या ग्लोसिटिस की समस्या होती है, तो यह शरीर में विटामिन बी12 की कमी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसकी वजह से आपको खाने-पीने और बोलने में भी तकलीफ हो सकती है।

    यह भी पढ़ें-  Periods के दौरान बाल धोने से क्यों मना करती हैं दादी-नानी? डॉक्टर से जानें हेयर वॉश करें या नहीं