Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acidity ने कर दिया है खाना-पीना दूभर, तो इन फूड्स की मदद से पाएं पेट की जलन से जल्द आराम

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 05:35 PM (IST)

    खाने-पीने के शौकीन लोग अक्सर कुछ न कुछ ट्राई करते रहते हैं। लगातार खाने की यही आदत कई बार कुछ समस्याओं की वजह भी बन जाती है। Acidity इन्हीं समस्याओं म ...और पढ़ें

    एसिडिटी से राहत दिलाएंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)
    एसिडिटी से राहत दिलाएंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Acidity पाचन से जुड़ी एक समस्या है, जो अक्सर लोगों को परेशान करती है।
    2. अक्सर गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल इसका कारण बनती है।
    3. ऐसे में कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर आप इससे राहत पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाने-पीने का शौक अक्सर लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना देता है। पाचन संबंधी कई समस्याएं लोगों को अक्सर परेशान करती रहती हैं। एसिडिटी इन्हीं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। गलत खानपान या अन्य वजहों से अक्सर एसिडिटी की समस्या होने लगती है, जो सीने में जलन, अपच और पेट दर्द की वजह बनता है। इसमें हमारी जीवनशैली और दवाएं एक भूमिका निभाती हैं।

    एसिडिटी एक सामान्य स्थिति है, जो तब होती है जब आपका पेट बहुत ज्यादा एसिड प्रोड्यूस करता है, जो वापस आपके फूड पाइप में पहुंच जाता है। इसे एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न के नाम से भी जाना जाता है। यह एक परेशान करने वाली स्थिति है, जिससे आप कुछ फूड्स की मदद से आसानी से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं एसिडिटी से राहत दिलाने वाली कुछ फूड्स के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  अनजाने में ही Kidney Damage कर रही हैं आपकी ये आदतें, हेल्दी रहने के लिए आज ही बनाएं इनसे दूरी

    सेब

    सेब में भारी में मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है और एसिड रिफ्लक्स को रोकता है। इसके अलावा सेब में पेक्टिन होता है, जो पेट के एक्स्ट्रा एसिड को अब्जॉर्ब करने में मदद कर सकता है।

    खीरा

    खीरे में नेचुरली अल्कलाइन पीएच होता है, जो गैस्ट्रिक एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। साथ ही इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो डिहाईट्रेशन को रोकने और स्वस्थ पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    नारियल पानी

    नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एसिड रिफ्लक्स के कारण खोए मिनरल्स की भरपाई करने में मदद कर सकते हैं। यह हाईड्रेशन को भी बढ़ावा देता है, जो हेल्दी पाचन तंत्र के लिए जरूरी है।

    केला

    केले नेचुरली अल्कलाइन होते हैं, इसलिए वे गैस्ट्रिक एसिड को बेअसर करने में मदद करते हैं। केले में फाइबर होता है, जो पाचन को नियंत्रित करने और एसिड रिफ्लक्स से बचने में मदद कर सकता है।

    एलोवेरा जूस

    सदियों से, एलोवेरा जूस का इस्तेमाल एसिड रिफ्लक्स जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है, क्योंकि इसमें हीलिंग गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को कम कर सकता है और पाचन तंत्र की सुरक्षा करता है।

    यह भी पढ़ें-  बिना चाय की चुस्की के नहीं होती दिन की शुरुआत, तो जान लें इसके 4 नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।