विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रश करते समय न करें ये गलती! दांतों को कैविटी से बचाने के लिए अपनाएं 4 सही तरीके

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 30 Apr 2026 07:44 PM (IST)

सही तरीके से ब्रश करके आप ना केवल दांतों को गिरने से बचाते हैं, बल्कि हार्ट हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन को भी दुरुस्त रखते हैं।

दांतों की सेहत सुधारने के लिए अपनाएं ब्रशिंग के ये 4 प्रभावी तरीके (Picture Credit- AI Generated)

दांतों की सेहत सुधारने के लिए अपनाएं ब्रशिंग के ये 4 प्रभावी तरीके (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रशिंग का मतलब सिर्फ दांतों को चमकाना या सांसों की दुर्गंध रोकना नहीं है। ब्रशिंग का सही तरीका बेहतर ओरल हेल्थ के साथ-साथ आपके पूरे स्वास्थ्य को ठीक रखता है। तो आइए जानते हैं ब्रशिंग से जुड़े ऐसे ही 4 तरीकों के बारे में जो आपके पूरे मुंह की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं:

तुरंत कुल्ला न करें

वैसे हमे ऑटोमैटिक ही ब्रश करते ही  स्पिट करने की आदत होती है और हम खुद को रोक नहीं पाते। अगली बार जब भी ब्रश करें थोड़ी देर के लिए टूथपेस्ट को मुंह में ही बने रहने दें। पेस्ट में मौजूद फ्लोराइड दांतों के इनामेल को मजबूत बनाता है। ऐसा करने से कैविटी को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही पानी से तुरंत कुल्ला ना करने से फ्लोराइड और भी असरदार तरीके से काम कर पाता है।

फ्लोराइड युक्त पेस्ट

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ-साथ इंडियन डेंटल एसोसिएशन भी पेस्ट में फ्लोराइड की एक सुरक्षित मात्रा इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं। वैसे तो काफी लोग फ्लोराइड फ्री टूथपेस्ट का ऑप्शन भी चुनते हैं, लेकिन यह मिनरल पानी, मिट्टी या फूड सोर्सेज में नैचुरली पाया जाता है और दांतों को कैविटी से बचाने का काम करता है। लेकिन एक बार ढेर सारा पेस्ट इस्तेमाल ना करें, बस मटर के दाने बराबर मात्रा ही दांतों की सफाई के लिए काफी है।

एसिडिक फूड खाते ही ब्रशिंग

अगर सुबह-सुबह आपने चाय या जूस लिया है तो उसके तुरंत बाद ही ब्रश ना करें। एसिड की वजह से दांतों की ऊपरी परत मुलायम हो जाती है और एसिडिक फूड लेने के तुरंत बाद ब्रश करने से इनामेल कमजोर हो जाता है। कम से कम आधे घंटे का गैप रखें। इसकी जगह आप पानी से कुल्ला कर सकते हैं।

ब्रशिंग का एंगल

ब्रश को कभी भी अगल-बगल नहीं बल्कि ऊपर-नीचे की डायरेक्शन में चलाना चाहिए। इसे 45 डिग्री के एंगल पर रखें। इससे आपका ब्रश जड़ों के पास भी पहुंच पाएगा, जहां पर बैक्टीरिया और खाने के कण रह जाने का खतरा ज्यादा होता है। इस एंगल में प्लाक आसानी से साफ हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया! डॉक्टर ने बताया Gum Infection कैसे बढ़ा रहा जोड़ों का दर्द?

यह भी पढ़ें- ब्रश करने पर भी नहीं जा रही मुंह की बदबू? शरीर में पनप रही इन बीमारियों का है अलार्म!

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।