ब्रश करने पर भी नहीं जा रही मुंह की बदबू? शरीर में पनप रही इन बीमारियों का है अलार्म!
मुंह या सांसों से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि मुंह में बैक्टीरिया के कई और स्रोत हो सकते हैं। ...और पढ़ें

सांसों की बदबू: सिर्फ मुंह की समस्या नहीं (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हैलिटोसिस मुंह से जुड़ी समस्या है जिसमें सांसों से बदबू आना सबसे प्रमुख लक्षण माना जाता है। हालांकि, ऐसा होने के कई और कारण हो सकते हैं, जिसका पता लगाकर इलाज करने में आसानी हो सकती है।
क्या होता है हैलिटोसिस
यह मुंह की दुर्गंध का मेडिकल टर्म है। यह अस्थाई भी हो सकता है या फिर क्रॉनिक भी, क्योंकि कई बार लहसुन या प्याज जैसी चीजें भी मुंह की दुर्गंध का कारण बनते हैं। लेकिन इसकी क्रॉनिक समस्या मसूड़े या किसी फिर अन्य बीमारी का भी संकेत हो सकती है।
ये हो सकती है वजहें
- सफाई पर ध्यान ना देना: सही तरीके से ब्रश या फ्लॉस न करने पर मुंह में खाने के कण रह जाते हैं, जिससे दांतों में सड़न की वजह से बदबू आ सकती है।
- ड्राई माउथ: मुंह में मौजूद बैक्टीरिया या खाने के कण को बाहर निकालने में स्लाइवा अहम रोल निभाता है। कम मात्रा में स्लाइवा बनने की वजह से खाने के कण या बैक्टीरिया मुंह में बने रह सकते हैं। अपनी डाइट में गाजर या सेब जैसे फल शामिल करें, ऐसी चीजें खाने से मुंह में ज्यादा स्लाइवा बनता है।
- मसूड़ों की बीमारी: जिंजिवाइटिस और पीरियोडोंटाइटिस जैसी मसूड़े की बीमारियां मुंह से आने वाली दुर्गंध का कारण बन सकती है। ऐसा दांतों के बीच लंबे समय से जमा हो रहे बैक्टीरिया की वजह से हो सकता है।
- धूम्रपान: सिगरेट पीने से भी सांसों से बदबू आ सकती है। इसके साथ ही कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।
सांसों की बदबू से ऐसे रह सकते हैं दूर
- दिन में दो बार ब्रश करने के साथ एक बार फ्लॉस करना न भूलें।
- अपनी जीभ की भी अच्छी तरह सफाई करें। सांसों में दुर्गंध पैदा करने वाले ज्यादातर बैक्टीरिया यहीं मौजूद होते हैं।
- साल में एक बार डेंटल चेकअप जरूर कराएं। इससे सांसों से आने वाली बदबू का सही कारण पता लगाया जा सकता है।
इन बीमारियों में भी आ सकती है सांसों से बदबू
- रेस्पिरेटरी इंफेक्शन
- नाक, खाने की नली या फेफड़े में इंफेक्शन
- क्रॉनिक ब्रोन्काइटिस
- डायबिटीज
- क्रॉनिक साइनसाइटिस
- पाचन से जुड़ी समस्या
- लिवर या किडनी डिसऑर्डर
अगर लगा हो डेंचर
कई बार डेंचर की सही तरीके से साफ-सफाई ना करने पर भी मुंह से बदबू आती है। रात में सोने से पहले डेंचर निकाल दें और सुबह लगाने से पहले अच्छी तरह डेंचर की सफाई करें।
यह भी पढ़ें- दांतों का पीलापन और झनझनाहट कहीं Fizzy Drink की देन तो नहीं? डेंटिस्ट ने बताया कैसे होता है नुकसान
यह भी पढ़ें- दांतों में दर्द से लेकर मसूड़ों की सूजन तक, ये 9 लक्षण चीख-चीख कर कह रहे हैं- 'डेंटिस्ट की जरूरत है'
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।