Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जरूर पिएं ये 5 Drinks, बाहर निकल जाएगा सारा कचरा

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 10:27 AM (IST)

    दीवाली के दौरान स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाने से कोई भी नहीं चूकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बाद बॉडी को डिटॉक्स करना भी बेहद जरूरी होता ह ...और पढ़ें

    Detox Drinks: दीवाली के बाद जरूरी है बॉडी का डिटॉक्स, 5 ड्रिंक्स करेंगी आपकी मदद (Image Source: Freepik)
    Detox Drinks: दीवाली के बाद जरूरी है बॉडी का डिटॉक्स, 5 ड्रिंक्स करेंगी आपकी मदद (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. दीवाली के खानपान के बाद शरीर को डिटॉक्स की जरूरत होती है।
    2. दीवाली के खानपान के बाद कुछ लोगों का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।
    3. कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स इस मामले में काफी कारगर साबित हो सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार खाने-पीने के बिना अधूरा-सा रहता है। इस दौरान न सिर्फ घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं बल्कि लोग बाहर की चीजें भी खूब खाते हैं। ज्यादा तेल, मसाले और मिठाइयां खाने से वजन तो बढ़ता ही है बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कई दिनों तक बनी रहती हैं। अगर आपने भी इस फेस्टिव सीजन में खूब खाया-पिया है तो अब अपने शरीर को डिटॉक्स करने का समय आ गया है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स लेकर आए हैं जो शरीर में जमा कचरे को बाहर निकालने में काफी मदद करेंगी।

    जीरा डिटॉक्स ड्रिंक

    जीरे के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और औषधीय गुण होने के कारण, यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से न केवल मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, बल्कि भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। ये दोनों चीजें मिलकर वजन घटाने में मददगार साबित होती हैं। अच्छे रिजल्ट्स के लिए, रात को सोते समय एक चम्मच जीरा लेकर एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

    नींबू-अदरक डिटॉक्स ड्रिंक

    नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक न सिर्फ आपके शरीर को डिटॉक्स करेगी बल्कि वजन घटाने में भी काफी मदद करेगी। इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इसके लिए आपको बस एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ना है और उसमें एक इंच का अदरक का टुकड़ा कद्दूकस कर लेना है। इस ड्रिंक को नियमित रूप से, हर रोज लगभग 2 गिलास, कम से कम 2 महीने तक पीना चाहिए। कुछ ही समय में आपको इसके फायदे दिखने लगेंगे।

    यह भी पढ़ें- दीवाली की रोशनी के बाद इन 4 लोगों पर छा सकते हैं बीमारियों के बादल! सेहत को लेकर होना पड़ सकता है परेशान

    दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक

    दालचीनी को डिटॉक्स ड्रिंक में मिलाकर पीने से भी फेस्टिव सीजन के बाद वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह पेट की चर्बी को कम करने में बेहद असरदार है। आप रोजाना सोने से पहले गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। यह ड्रिंक न केवल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाएगी बल्कि वजन घटाने में भी आपकी मदद करेगी।

    खबरें और भी

    खीरा-पुदीना डिटॉक्स ड्रिंक

    खीरा और पुदीना दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जब इन्हें पानी में डाला जाता है, तो ये अपने पोषक तत्व पानी में छोड़ देते हैं, जिससे यह डिटॉक्स ड्रिंक और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाती है। नियमित रूप से इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक गिलास या बोतल लें और इसमें खीरे के कुछ टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डाल दें। आप इसे पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहें।

    सेब और दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक

    दीवाली के बाद आप सेब और दालचीनी से बना जादुई ड्रिंक पी सकते हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। सेब और दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में सेब के टुकड़े और दालचीनी डालकर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें और फिर इसे थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

    यह भी पढ़ें- पटाखों से दूर ही रहें Asthma के मरीज, घुटने लगेगा दम, आ सकता है अस्थमा अटैक

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।