Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोज सुबह अंजीर का पानी पीने से हड्डियां होंगी मजबूत, शरीर को मिलेंगे और भी 4 हैरान करने वाले फायदे

    Updated: Thu, 25 Sep 2025 10:11 AM (IST)

    अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें कई जरूर विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह अंजीर का पानी पीना शुरू कर दें तो आपकी सेहत को काफी ...और पढ़ें

    अंजीर के पानी से दूर होंगी कई परेशानियां (Picture Courtesy: Freepik)
    अंजीर के पानी से दूर होंगी कई परेशानियां (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. अंजीर में कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं
    2. इसका पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है
    3. अंजीर का पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स लेते हैं या मुश्किल डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक आसान सा उपाय आपके शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अंजीर के पानी (Fig Water Benefits) की।

    जी हां, अंजीर का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर रोज सुबह 2-3 भीगे हुए अंजीर का पानी पीना शुरू कर दें, तो इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है (Fig Water Health Benefits)। आइए जानें रोज सुबह अंजीर का पानी पीने के फायदे।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    पाचन तंत्र मजबूत

    अंजीर का पानी सबसे ज्यादा पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब इसे पानी में भिगोकर पिया जाता है, तो यह एक नेचुरल लैक्सेटिव का काम करता है। यह फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों की सिकुड़न को बढ़ावा देकर कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करता है। नियमित रूप से इसे पीने से पेट साफ रहता है, गैस और एसिडिटी की समस्या में भी आराम मिलता है। साथ ही, यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी फायदेमंद है।

    हड्डियों की मजबूती

    हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम के साथ-साथ फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की जरूरत होती है। अंजीर इन सभी पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है। रोज सुबह अंजीर का पानी पीने से शरीर को इन जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो हड्डियों की डेंसिटी को बनाए रखने में मदद करती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में खासतौर से महिलाओं और बढ़ती उम्र के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    मेटाबॉलिज्म में सुधार

    अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अंजीर का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर सुबह-सुबह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको अनहेल्दी स्नैकिंग से बचने और कैलोरी इनटेक कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम भी करता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म शरीर की कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    अंजीर में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। यह आर्टरीज में प्लाक जमाव को रोककर दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

    ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करना

    अंजीर में मौजूद फाइबर और अन्य कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। फाइबर खाने के पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होती है। इससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही अंजीर खाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 की कमी नेचुरली दूर करने के लिए पिएं अंजीर का पानी, सेहत को मिलेंगे और भी 6 फायदे

    यह भी पढ़ें- खाली पेट रोज 30 दिनों तक खाइए 2 भीगे अंजीर, सेहत में नजर आएंगे 5 जबरदस्त बदलाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।