Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए रोज खाएं दो कीवी, मिलेंगे और भी कई हैरान करने वाले फायदे

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 08:11 AM (IST)

    अगर आपको अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं जैसे- कब्ज या अपच तो आपके लिए कीवी काफी फायदेमंद (Kiwi Benefits) साबित हो सकती है। ये हम नहीं एक स्टडी ...और पढ़ें

    रोज दो कीवी खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    रोज दो कीवी खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. कीवी पाचन के लिए काफी फायदेमंद है
    2. इसमें विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं
    3. रोज दो कीवी खाने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं एक कीवी में इतना विटामिन-सी होता है कि वह एक वयस्क की रोज की विटामिन-सी की जरूरत का 80% हिस्सा पूरा कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, कीवी में विटामिन-ई, के, कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं (Benefits of Eating Two Kiwi Daily)। इसलिए कीवी किसी सुपरफूड से कम नहीं है।

    पाचन के लिए कैसे फायदेमंद है कीवी?

    लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि अगर आप रोजाना दो कीवी खाना शुरू कर देंगे, तो आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जी हां, 2022 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना दो कीवी खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी केवल पाचन स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि और भी कई तरह से फायदेमंद है? आइए जानते हैं रोज दो कीवी खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    कीवी में प्राकृतिक रूप से एक्टिनिडिन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो आंतों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। 2022 की स्टडी के अनुसार, जो लोग रोज दो कीवी खाते हैं, उन्हें कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है कीवी, रोजाना खाने से बच सकती है डॉक्टर की फीस

    इम्युनिटी बूस्टर

    कीवी विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। एक कीवी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी होता है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। नियमित रूप से दो कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

    खबरें और भी

    दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    कीवी में पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

    नींद की गुणवत्ता में सुधार

    कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो अच्छी नींद लेने में मदद करता है। रोज दो कीवी खाने से इनसोम्निया की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है।

    त्वचा और बालों के लिए लाभदायक

    विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी त्वचा की चमक बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही, यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकता है

    वजन घटाने में सहायक

    कीवी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

    क्या कीवी का छिलका खाना चाहिए?

    कई लोग ऐसा मानते हैं कि कीवी का पूरा फायदा पाने के लिए उसका छिलका भी खाना पड़ता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। हेल्दी डाइजेशन के लिए आप कीवी का सिर्फ गुदा खाएंगे, तो भी आपको फायदा मिलेगा और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती चाहते हैं, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये फल

    Source: 

    NIH: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC10226473/