Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiwi Benefits for Bones: हड्डियों की मजबूती चाहते हैं, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये फल

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 10:06 AM (IST)

    Kiwi Benefits for Bones सर्दियों में आपके लिए सुपरफूड साबित हो सकता है कीवी। ये फल सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि आपकी हड्डियों के लिए भी किसी वरदान से कम ...और पढ़ें

    हड्डियों को स्ट्रांग बना देगा इस फल का सेवन
    हड्डियों को स्ट्रांग बना देगा इस फल का सेवन

    HighLights

    1. कीवी खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
    2. इसमें विटामिन और कई पोषक तत्वों का खजाना होता है।
    3. ठंड के मौसम में इसके सेवन से बोन हेल्थ दुरुस्त होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kiwi Benefits for Bones: वक्त के साथ हमारे शरीर की बनावट में बदलाव होने लगता है जो कि हड्डियों में आ रही कमजोरी का संकेत माना जाता है। आजकल कम उम्र में ही उठने-बैठने और चलने-फिरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। समय रहते अगर आपने इस कंडीशन पर ध्यान नहीं दिया तो ये बोन डिजीज का रूप ले सकता है। चूंकि शरीर की बुनियाद ही हड्डियों पर टिकी होती है, ऐसे में इनकी मजबूती के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। इसमें आपकी मदद कर सकता है कीवी। (Kiwi Fruit) ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं सर्दियों के मौसम में इस फल से होने वाले फायदों के बारे में।

    सर्दियों में कीवी खाने के फायदे

    - कीवी एक ऐसा फल है जो कि कैल्शियम से भरपूर होता है। एक कप कीवी में 61.2 mg कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन हड्डियों को अंदर से मजबूत करने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों के लिए खोज रहे हैं हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, तो मिनटों में तैयार करें ये रेसिपीज

    - ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी बीमारियों से होने वाली परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

    - सर्दियों में लो चल रही इम्यूनिटी को इसे खाने से काफी ज्यादा बूस्ट मिलती है। ये आपको कई बीमारियों और इंफेक्शन के खतरों से बचा सकता है।

    - इसमें विटामिन सी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाते हैं।

    - रोजाना इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए और कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है जो कि आपके शरीर में हो रहे कैल्शियम के क्षरण की भरपाई करने का काम करती है।

    - ऐसे में हड्डियों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इस एक फल को किसी भी रूप में डाइट में जरूर जगह दें। आप चाहें तो इसे सलाद के तौर पर या स्मूदी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रोटीन से भरपूर हैं हरी मटर के दाने, जानें इससे हैरान कर देने वाले 5 फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik