Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin C: मसूड़ों से खून आना हो सकता है विटामिन-सी की कमी का संकेत, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 03:51 PM (IST)

    विटामिन-सी हमारी सेहत के लिए बेहद ही जरूरी है। विटामिन-सी की कमी के कारण स्कर्वी हो सकता है। इसकी कमी होने पर आपको अन्य भी कई समस्याओं का सामना करना प ...और पढ़ें

    विटामिन-सी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड आइटम्स
    विटामिन-सी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड आइटम्स

    HighLights

    1. विटामिन-सी की कमी की वजह से स्कर्वी हो सकता है।
    2. विटामिन-सी हमारी बॉडी में स्टोर नहीं होता।
    3. जानें क्या है इसकी कमी के लक्षण और कैसे करें इसे पूरा।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin C: सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में मौजूद होना जरूरी है। किसी भी पोषक तत्व की कमी की वजह से आपके शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं जरूरी न्यूट्रीएंट्स में से एक है विटामिन-सी, जो हमारी इम्युनिटी, स्किन, दांतों और बाकी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी कमी होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी की वजह से होने वाली बीमारी को स्कर्वी कहते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन-सी की कमी के क्या लक्षण होते हैं और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।

    विटामिन-सी हमारी बॉडी में स्टोर नहीं होता है। विटामिन-सी पानी में घुल जाने वाला न्यूट्रीएंट है, इसलिए यह शरीर में स्टोर नहीं हो पाता। इस वजह से, इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें रोज अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए। शरीर में इसकी कमी की वजह से आप स्कर्वी के शिकार हो सकते हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, विटामिन-सी एक एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो हमारे विकास,और हीलिंग के लिए जरूरी है। कुछ महीनों तक विटामिन-सी की कमी होने पर स्कर्वी हो सकती है। विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जी न खाने से यह समस्या होती है।

    यह भी पढ़ें: Diabetes को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ चीनी ही नहीं नमक भी बढ़ा सकता है इसका खतरा

    Vitamin C Deficiency

    क्या है विटामिन-सी की कमी के लक्षण?

    • थकावट
    • कमजोरी
    • जोड़ों में दर्द
    • चिड़चिड़ाहट
    • दांतो का कमजोर होना
    • मसूड़ों से खून आना
    • पैरों में सूजन
    • शरीर पर आसानी से नील पड़ना
    • घावों का जल्दी न भरना
    • बालों का कमजोर होना
    • बालों का अजीब तरीके से घुंघराला होना
    • नाक से खून आना
    • रूखी और झुर्रियों वाली त्वचा
    • कमजोर इम्युनिटी

    कैसे करें इसकी कमी पूरी?

    सिट्रस फ्रूट

    संतरे, नींबू, ग्रेपफ्रूट जैसे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें रोज खाने से विटामिन-सी की कमी नहीं होती और इसकी कमी को पूरा भी किया जा सकता है। आप चाहें, तो इनका जूस भी पी सकते हैं। हालांकि बाहर से खरीदे जूस में शुगर होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

    हरी सब्जियां

    ब्रॉक्ली, लाल पत्ता गोभी, केल विटामिन-सी युक्त सब्जियां होती हैं। इन्हें खाने से विटामिन-सी के साथ-साथ अन्य दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।

    बेल पेपर

    बेल पेपर में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। इसलिए इसे खाना फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि क्लीवलैंड के अनुसार लाल बेल पेपर में हरे बेल पेपर की तुलना में ज्यादा विटामिन-सी होता है।

    खबरें और भी

    कीवी

    कीवी में विटामिन-सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन-के, पोटेशियम और फाइबर भी पाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आपको भी लंच के बाद ऑफिस में आते हैं नींद के झोंके, तो एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik