Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Immunity Booster: इम्युनिटी बढ़ने में कारगर हैं ये फूड आइटम्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 11:31 AM (IST)

    इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्युनिटी कमजोर होने से कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आपको ...और पढ़ें

    इन फूड आइटम्स को डाइट में अपना बढ़ाएं इम्युनिटी
    इन फूड आइटम्स को डाइट में अपना बढ़ाएं इम्युनिटी

    HighLights

    1. इम्यून सिस्टम बीमारियों से आपके शरीर की रक्षा करता है।
    2. इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण माइक्रोब्स जल्दी हमला करते हैं।
    3. जानिए किन फूड आइटम्स से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Immunity Booster: क्या आप फ्लू, कोल्ड जैसी बीमारियों से जल्दी ग्रस्त हो जाते हैं। अगर हां, तो हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो। इम्यून सिस्टम को शरीर का डिफेंस सिस्टम होता है। जब भी कोई माइक्रोब हमारी बॉडी पर अटैक करने की कोशिश करता है, हमारे इम्युनिटी सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और हमारी रक्षा करते हैं।

    कमजोर इम्युनिटी के कारण आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि किसी बीमारी से रिकवर होने में भी काफी समय लग सकता है, इसलिए स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी का होना बेहद जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाना आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जो इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:  ऐसे 5 फूड्स जो बनाते हैं हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर, आज ही बना लें दूरी

    लहसुन

    जी हां! आपकी रसोई में रखी जाने वाली ये मामूली सी चीज आपकी इम्युनिटी मजबूत कर सकती है। लहसुन में काफी मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही ये आपके हार्ट के लिए भी अच्छा होता है।

    हल्दी

    आप जानते ही होंगे कि हमारी दादी-नानी चोट को कम करने के लिए हल्दी का उपयोग करती थी। यह सब्जी में फ्लेवर देने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में भी आपकी मदद करता है। हल्दी में करक्युमिन पाया जाता है, जो इनफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है। 

    खबरें और भी

    सिट्रस फ्रूट

    सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में कारगर होता है। यह व्हाइट ब्लड सेल बनाने में सहायक होता है, इसलिए विटामिन-सी शरीर में हुए इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकती है।

    कीवी

    विटामिन-सी और विटामिन-के से भरपूर यह फल व्हाइट ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है जो आपकी बॉडी के लिए फाइटर सेल होते हैं। इसमें पोटैशियम और फोलेट जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: कई जानलेवा बीमारियों का कारण बनते हैं Ultra-Processed Foods, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    पालक

    पालक में विटामिन-सी और बीटा कैरोटिन होता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए भी होता है,  जो  खासकर आपकी आंखों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik