Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Omega 3 : डाइट में करेंगे ओमेगा 3 फैटी एसिड शामिल, तो मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ

    Updated: Fri, 24 May 2024 07:18 PM (IST)

    हमारा शरीर सही तरीके से काम करे इसके लिए डाइट में भरपूर पोषक तत्वों का होना जरूरी है। ऐसे ही पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा 3 फैटी एसिड। सही मात्रा मे ...और पढ़ें

    ओमेगा-3 फैटी एसिड को डाइट में शामिल करने से होते हैं ये फायदे। (Image Credit - Freepik)
    ओमेगा-3 फैटी एसिड को डाइट में शामिल करने से होते हैं ये फायदे। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. ओमेगा 3 हमारे शरीर के फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है।
    2. यह फिश और चिया सीड्स जैसे फूड आइटम्स में पाया जाता है।
    3. ओमेगा 3 को अपनी डाइट में शामिल करना दिल और दिमाग की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओमेगा-3 एक तरह का फैटी एसिड होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। फैटी एसिड में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के कई जरूरी कामों में योगदान देते हैं। ये फैटी एसिड शरीर खुद नहीं बना सकता, इसलिए इन्हें डाइट या सप्लीमेंट्स के जरिए लिया जाता है।

    किन फूड्स से मिल सकता है ओमेगा 3?

    अगर आप मांसाहारी खाना खाते हैं, तो साल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 होता है। इसके अलावा अलसी के बीज (Flax Seeds), चिया सीड्स, अखरोट और हरी सब्जियों में भी हाई लेवल में ओमेगा 3 मौजूद होता है।

    यह भी पढ़ें -  क्या है ओमेगा 3 फैटी एसिड और क्यों है यह सेहत के लिए जरूरी, जानें फायदे और सोर्स

    ओमेगा 3 से सेहत को होते हैं ये फायदे

    दिल की सेहत

    ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करता है, ब्लड फ्लो को कंट्रोल करता है, गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के लेवल को बढ़ाता है और दिल की धड़कन को नियमित करने में मदद करता है। ये फैटी एसिड दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम कर सकता है।

    मेंटल हेल्थ

    DHA (Docosahexaenoic Acid) ब्रेन का एक जरूरी तत्व है और यह ब्रेन के विकास और काम करने की क्षमता के लिए जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मेमोरी में सुधार के साथ-साथ डिप्रेशन और एंग्जायटी में भी मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मूड को बेहतर बनाने में जरूरी भूमिका निभाता है।

    खबरें और भी

    सूजन में कमी

    EPA (Eicosapentaenoic Acid) और DHA सूजन को कम करने में मदद करता है। यह गुण आर्थराइटिस और अन्य सूजन से जुड़ी बीमारियों में राहत दे सकते हैं।

    आंखों की सेहत

    ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, उम्र के साथ-साथ आंखों की बीमारियों का जोखिम कम कर सकता है।

    प्रेग्नेंसी के दौरान करता है मदद

    गर्भवती महिलाओं के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी होता है, क्योंकि ये बेबी की मेंटल और आंखों की ग्रोथ में जरूरी भूमिका निभाता है। ये पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण को भी कम कर सकता है।

    यह भी पढे़ं -  केवल फायदे ही नहीं ओमेगा-3 के कुछ नुकसान भी हैं, खाने से पहले जान लें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।