Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुपके से Cholesterol बढ़ा देती हैं खान-पान की 5 कॉमन आदतें; हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही छोड़ दें

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 09:14 AM (IST)

    कोलेस्ट्रॉल लेवल अगर बढ़ जाए (High Cholesterol) तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि कोलेस्ट्रॉल लेव ...और पढ़ें

    High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं खान-पान की ये आदतें (Picture Courtesy: Freepik)
    High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं खान-पान की ये आदतें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Cholesterol बढ़ने की वजह से दिल का दौड़ा पड़ सकता है
    2. कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज को ब्लॉक कर सकता है
    3. खान-पान की आदतें भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम कैसा खाना खाते हैं और किस तरीके से खाते हैं, इन दोनों ही बातों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खान-पान से जुड़ी कुछ गलत आदतें, हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना देती हैं। इस वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ने (High Cholesterol) लगता है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। 

    इसलिए जरूरी है कि हम खान-पान से जुड़ी उन गलतियों (Diet Mistakes Which Increase Cholesterol) की पहचान करके, उन्हें सुधारें। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने और हेल्दी रहने के लिए यह बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि खान-पान की वे कौन सी 5 गलतियां (Food Habits Which Increase Cholesterol) हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकती हैं।

    ट्रांस फैट और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना

    आजकल प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स (जैसे केक, कुकीज, पिज्जा) और मार्जरीन में ट्रांस फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह न सिर्फ "खराब कोलेस्ट्रॉल" (LDL) को बढ़ाता है, बल्कि "अच्छे कोलेस्ट्रॉल" (HDL) को भी कम कर देता है। इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए और घर का बना शुद्ध और ताजा खाना ही खाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: शरीर के इन हिस्सों में होने लगा है दर्द, तो समझ जाएं बढ़ रहा है Cholesterol; तुरंत करवा लें जांच

    सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स खाना

    सैचुरेटेड फैट मुख्य रूप से घी, मक्खन, रेड मीट, फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स (जैसे पनीर, क्रीम) और तेल में पाया जाता है। यह LDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर आर्टरीज में ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इनकी जगह अनसैचुरेटेड फैट (जैसे ऑलिव ऑयल, अखरोट, अलसी) को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    फाइबर वाले फूड्स की कमी

    फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। साबुत अनाज, दालें, फल और हरी सब्जियों में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपकी डाइट में फाइबर की कमी है, तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है।

    शुगर और रिफाइंड कार्ब्स ज्यादा खाना

    चीनी, मैदा, सफेद चावल और स्वीट ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस) जैसे फूड्स शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करता है। ये फूड्स मोटापे और डायबिटीज का भी कारण बनते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को और बढ़ा सकते हैं।

    हेल्दी फैट्स को नजरअंदाज करना

    कुछ लोग सभी प्रकार के फैट्स को हानिकारक समझकर उनसे पूरी तरह परहेज करने लगते हैं, जबकि ओमेगा-3 फैटी एसिड (जैसे मछली, अखरोट, चिया सीड्स) और मोनोअनसैचुरेटेड फैट (जैसे एवोकाडो, ऑलिव ऑयल) कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: सावधान! त्वचा पर नजर आने वाले 5 लक्षण बताते हैं, खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है कोलेस्ट्रॉल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।