Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ वर्कआउट करने से नहीं बन रहा काम, तो Belly Fat कम करने के लिए पिएं कुछ खास ड्रिंक्स

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:59 AM (IST)

    एक्सरसाइज न करने और एक ही जगह बैठे रहने के कारण अक्सर लोगों का पेट निकल जाता है। अगर आपको भी घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है और इस कारण पेट नि ...और पढ़ें

    Belly Fat को पिघलाने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Belly Fat को पिघलाने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से पेट निकलने लगता है।
    2. पेट पर चर्बी बढ़ने की वजह कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
    3. रोज सुबह खाली पेट कुछ ड्रिंक्स पीने से Belly Fat कम करने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks to reduce Belly Fat: एक ही जगह घंटों बैठे रहने की वजह से अक्सर पेट निकल जाता है। अब ये अधेड़ उम्र के लोगों की समस्या मात्र नहीं रह गई है, बल्कि 20-21 साल के युवाओं का भी पेट निकलने लगा है। वैसे तो लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस परेशानी को दूर किया जा सकता है, लेकिन कुछ ड्रिंक्स ऐसे भी हैं, जो फैट कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेली फैट कम करने के लिए कुछ ड्रिंक्स।

    अजवाईन का पानी

    अजवाईन का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है, जिससे फैट बर्न होता है। साथ ही, इसे पीने से ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए बेली फैट कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन को पानी में उबालकर पिएं।

    यह भी पढ़ें: कई समस्याओं का रामबाण इलाज है कद्दू के बीज, वेट लॉस से लेकर कब्ज जैसी कई परेशानियों से मिलती है राहत

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी पीने से भी मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट कम होता है। इसलिए रोजाना सुबह ग्रीन टी पीने से बेली फैट तेजी से कम होगा और आप ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे। साथ ही, यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    गर्म पानी में नींबू

    गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न होता है। इसे पीने से बेली फैट तो कम होता ही है। साथ ही, यह बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में कुछ बूंद नींबू का पानी मिलाकर पिएं।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मेथी का पानी

    मेथी का पानी पीने से भी मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट मेथी के दानों को पानी में उबालकर पिएं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    खीरा और पुदीना का पानी

    खीरा और पुदीना का पानी बॉडी डिटॉक्स करके शरीर में जमा गंदगी को साफ करता है, जिसे पीने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, खीरा और पुदीना पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    ऐलोवेरा जूस

    ऐलोवेरा जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए रोज सुबह ऐलोवेरा जूस पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिलती है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: Liver में जमा कचरा साफ करने के लिए 5 Detox Drinks, रोज खाली पेट पीने से होगा कई बीमारियों से बचाव