Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड‍ि‍लीवरी के बाद लटक गया है पेट, तो करें ये 5 एक्‍सरसाइज; कुछ ही दि‍नों में हो जाएंगी स्‍ल‍िम-ट्र‍िम

    Updated: Fri, 23 May 2025 06:11 PM (IST)

    ड‍िलीवरी के बाद मह‍िलाओं को मोटापे की समस्‍या का सामना करना पड़ता है। खासकर पेट न‍िकल जाने से। कुछ एक्‍सरसाइज हैं जो पेट के मसल्‍स को मजबूत बनाते हैं। ...और पढ़ें

    ड‍िलीवरी के बाद बेली फैट कम करेंगे ये एक्‍सरसाइज।
    ड‍िलीवरी के बाद बेली फैट कम करेंगे ये एक्‍सरसाइज।

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी में वजन का बढ़ना तो आम है।
    2. डिलीवरी के बाद महिलाओं का बेली फैट बढ़ जाता है।
    3. कुछ एक्सरसाइज हेल्‍पफुल हो सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मां बनने का सपना हर मह‍िला का होता है। ये एक ऐसा एहसास है ज‍िसकी खुशी सबसे ज्‍यादा होती है। प्रेग्‍नेंसी से लेकर ड‍िलीवरी हाेने तक, हर म‍ह‍िला को कई अच्‍छे और बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। मूड स्‍व‍िंग्स, रैशेज, बढ़ता वजन, पैरों में सूजन जैसी कई द‍िक्‍कतें फेस करनी पड़ती है। हालांक‍ि ये दौर भी गुजर जाता है। ड‍िलीवरी के बाद भी मह‍िलाओं की द‍िक्‍कतें कम होने का नाम नहीं लेती हैं। बढ़ता हुआ वजन भला क‍िसे पसंद आता है।

    अक्‍सर ड‍िलीवरी के बाद मह‍िलाओं में मोटापे की समस्‍या देखी गई है। उन्‍हें सबसे ज्‍यादा बुरा तब लगता है जब उनका पेट न‍िकला हुआ नजर आता है। बेली फैट के कारण मह‍िलाओं का लुक भी ब‍िगड़ जाता है। इससे उनमें सेल्‍फ कॉन्‍फि‍डेंस की कमी आ जाती है। खासकर तक, जब मह‍िला वर्किंग हो। ऐसे में उसे शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। अगर आप भी ड‍िलीवरी के बाद बढ़ते हुए बेली फैट से परेशान हैं और उन्‍हें कम करना चाहती हैं तो कुछ एक्‍सरसाइज की मदद से आप इस समस्‍या से न‍िजात पा सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही एक्‍सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपकाे जरूर करना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डीप बेली ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज

    इसमें आपको एक गहरी सांस लेनी होती है। साथ ही अपने पेट को अंदर की ओर खींचना होता है। अब धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ें। इससे ड‍िलीवरी के बाद पेट के मसल्‍स मजबूत होते हैं। साथ ही बेली फैट भी कम होता है। इसे आप ड‍िलीवरी के बाद कर सकती हैं।

    जरूर करें वॉक

    ड‍िलीवरी के बाद आप हल्‍की वॉक शुरू करें। कुछ द‍िनों बाद समय और स्‍टेप्‍स दोनों बढ़ाएं। पोस्‍ट-ड‍िलीवरी बेली फैट को कम करने के लिए वॉकिंग एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज है। इसे सुबह या शाम कभी भी क‍िया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बाजुओं की ज‍िद्दी चर्बी से हैं परेशान, तो रोज करें ये 4 एक्‍सरसाइज; 7 दिन में कम हो जाएगा Arm Fat

    बाईसाइक‍िल क्रंच

    डिलीवरी के बाद आप इस एक्सरसाइज की मदद से पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। इससे न स‍िर्फ बेली फैट कम होगा, बल्कि ये आपके पूरे शरीर को शेप में ला देगी। इसे हमेशा सही तरीके से ही करना चाह‍िए।

    कीगल एक्‍सरसाइज

    कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर के मसल्‍स को मजबूती मिलती है। इससे uterus और urinary bladder भी हेल्दी रहता है। इससे बेली फैट को भी कम क‍िया जा सकता है।

    ब्रि‍ज पोज

    पेट की चर्बी को कम करने के ल‍िए आप ब्रिज पोज भी ट्राई कर सकती हैं। इसे करने के ल‍िए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। अब घुटनों को माेड़ें। और हथेल‍ियों की मदद से ब्र‍िज पोज में आ जाएं। कुछ सेकंड तक इसी स्‍थि‍त‍ि में रहें।

    यह भी पढ़ें: आपको भी लगातार होता है स‍िरदर्द? Brain Tumor का हो सकता है संकेत; 10 लक्षणों से करें बीमारी की पहचान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।