Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हमारे शरीर में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं Muscles, इन 3 तरीकों से इन्‍हें बनाएं मजबूत

    Updated: Fri, 16 May 2025 04:00 PM (IST)

    हमारे शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती हैं जिनका मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। ये मांसपेशियां हमारे शरीर में अहम भूम‍िका न‍िभाती हैं। मजबूत मांसपेश ...और पढ़ें

    Muscles को मजबूत बनाने के ल‍िए करें ये काम। (Image Credit- Freepik)
    Muscles को मजबूत बनाने के ल‍िए करें ये काम। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हमारे शरीर में मसल्‍स का भी जरूरी काम होता है।
    2. ये हमारे सपोर्ट स‍िस्‍टम होते हैं।
    3. इन्‍हें मजबूत बनाए रखना आपकी ज‍िम्‍मेदारी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। ह्यूमन बॉडी में 650 के आसपास मसल्‍स होते हैं। हम जब भी मसल्‍स की बात करते हैं तो सबसे पहला ख्‍याल बॉडी बनाने का ही आता है। अक्सर लोग वजन कम करने के चक्कर में अपनी मसल्स भी खो बैठते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस हाे सकती है। अगर मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग रहेंगे तो हमारी बॉडी भी एकदम फ‍िट रहेगी, लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि इनका हमारे शरीर में काम क्‍या है?

    डॉ. आशीष जैन (सीन‍ियर डायरेक्‍टर, रोबोटि‍क ज्‍वाइंट र‍िप्‍लेसमेंट एंड ऑर्थोपेड‍िक्‍स, मैक्‍स सुपर स्‍पेशल‍िटी हॉस्‍प‍िटल, शालीमार बाग) ने बारीकी से बताया है क‍ि हमारे शरीर में मौजूर मांसपेश‍ियों का क्‍या रोल होता है। 

    शरीर को गति देना

    हम जो भी एक्‍ट‍िवि‍टी करते हैं जैसे चलना, दौड़ना, बैठना, उठना या फिर मुस्कुराना। ये सब कुछ मसल्‍स की मदद से ही संभव हो पाता है। हमारे मसल्‍स हड्डियों से जुड़े होते हैं। ये मांसपेश‍ियां सिकुड़ती या फैलती हैं तभी हमारा शरीर हिलता-डुलता है।

    शरीर को सपोर्ट देना

    आपको बता दें क‍ि हमारा शरीर स‍िर्फ हड्डि‍यों से नहीं बना है। हमारी बॉडी को शेप देने में मसल्‍स का भी बहुत बड़ा रोल होता है। मसल्‍स हड्डियों को सपोर्ट देते हैं। उन्हें जोड़ते हैं और शरीर को सही शेप देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हम इसके ब‍िना सही से खड़े भी नहीं हो सकते हैं।

    गर्मी और ऊर्जा पैदा करना

    हमारी बॉडी में गर्मी पैदा करने का काम भी मसल्‍स का ही होता है। यही गर्मी ठंड में शरीर को गर्म रखती है। इसके अलावा जब मसल्‍स मजबूत होते हैं तो मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बनता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 9 द‍िन आग उगलेगा सूरज, Nautapa में इन 5 तरीकों से अपनी सेहत का रखें ख्‍याल; जानें हर एक ड‍िटेल

    चोटों से करता है बचाव

    अगर आपके मसल्‍स मजबूत ह‍ैं तो इससे चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है। अगर क‍िसी कारण से चोट लग भी जाता है तो ये मसल्‍स जल्‍द र‍िकवरी में मदद करते हैं।

    बनाए रखता है बैलेंस

    सीढ़ियां चढ़ना, बाइक चलाना या एक पैर पर खड़े होना, ये सभी शरीर के संतुलन पर ड‍िपेंड करता है। मसल्‍स शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मददगार है।

    कैसे मजबूत करें मसल्‍स

    • मसल्‍स को मजबूत बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक-दो बार वेट ट्रेनिंग जरूर करें। आप पुश-अप्स भी कर सकते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
    • रोजाना दौड़ना शुरू कर दें। ये भी मजबूत बनाए रखने का बेहतरीन तरीका है। इससे आपकी पूरी सेहत को ढेरों फायदे म‍िलते हैं।
    • मजबूत मसल्‍स के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन डी, बी-3, बी-12 और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: Protein की कमी से हो सकती हैं 5 बीमार‍ियां, समय रहते पहचान लें लक्षण; बचाव में होगी आसानी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।