Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाएंगी 5 Exercises, खराब ब्लड सर्कुलेशन में भी होगा सुधार

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 02:46 PM (IST)

    खानपान की खराब आदतें और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से न केवल फैटी लिवर (Fatty Liver) जैसी समस्या होती है बल्कि लिवर सिरोसिस लिवर इन्फेक्शन और लिवर फेलियर जैस ...और पढ़ें

    Fatty Liver की समस्या में रोजाना करें 5 एक्सरसाइज, ब्लड फ्लो में भी होगा सुधार (Image Source: Freepik)
    Fatty Liver की समस्या में रोजाना करें 5 एक्सरसाइज, ब्लड फ्लो में भी होगा सुधार (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. फैटी लिवर के मरीजों को एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है।
    2. एक्सरसाइज शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है।
    3. इससे लिवर में फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैटी लिवर (Fatty Liver) एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसके पीछे अनहेल्दी खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी एक बड़ी वजह है। लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा होना ही फैटी लिवर कहलाता है, जो समय रहते ध्यान न देने पर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि रेगुलर एक्सरसाइज के जरिए फैटी लिवर को कंट्रोल किया जा सकता है और साथ ही शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 एक्सरसाइज (Exercises for Fatty Liver) के बारे में जो फैटी लिवर और खराब ब्लड सर्कुलेशन दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

    1) ब्रिस्क वॉकिंग

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना ब्रिस्क वॉकिंग करना बहुत फायदेमंद है। जब आप तेज चलते हैं तो आपका दिल तेजी से धड़कता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। इससे लिवर में जमी चर्बी पिघलने लगती है। अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो रोजाना 20-30 मिनट तेज चलने की आदत डाल लें।

    2) पिलेट्स

    पिलेट्स एक तरह की एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को मजबूत और लचीला बनाती है। इस एक्सरसाइज को करते समय आपका शरीर एकदम सीधा रहता है और आप धीरे-धीरे अपनी मांसपेशियों को खींचते हैं। पिलेट्स करने से आपका तनाव कम होता है और आपका मन भी शांत रहेता। साथ ही, यह आपके लिवर को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।

    यह भी पढ़ें- लोगों को तेजी से चपेट में ले रही Fatty Liver की समस्या, एक्सपर्ट से जानें इसके रिस्क फैक्टर्स और बचाव के तरीके

    3) योगासन

    योगासन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाते हैं बल्कि कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। धनुरासन, कपालभाति प्राणायाम, अधोमुख श्वानासन जैसे कुछ खास योगासन लिवर को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। ये आसन लिवर में खून का बहाव बढ़ाते हैं और फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाते हैं।

    खबरें और भी

    4) साइकिल चलाना

    साइकिल चलाना एक मजेदार और आसान एक्सरसाइज है। जब आप साइकिल चलाते हैं तो आपके शरीर की लगभग सभी मांसपेशियां काम करती हैं। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि हार्ट भी हेल्दी रहेगा। साइकिल चलाने से लिवर में जमी चर्बी भी कम होती है।

    5) स्विमिंग

    स्विमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को मजबूत बनाती है। स्विमिंग करते समय आपके शरीर का हर अंग काम करता है और आपका दिल तेजी से धड़कता है। इससे आपकी बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और आपका खून भी साफ होता है। रोजाना कुछ देर स्विमिंग करने से फैटी लिवर की समस्या में भी राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें- फैटी लिवर की समस्या से हैं परेशान, तो शुरु कर दें इन हर्ब्स को खाना, जल्द मिलेगा आराम

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।