विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुपके-चुपके आपका Cholesterol बढ़ा रहे हैं 5 Foods, पहचान में की देरी, तो मुश्किल हो जाएगा बचाव

Published: Wed, 07 May 2025 09:04 PM (IST)

High Cholesterol एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती है और अक्सर इसके शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते। ...और पढ़ें

High Cholesterol वाले भूलकर भी न करें इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल (Image Source: Freepik)
High Cholesterol वाले भूलकर भी न करें इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. कुछ फूड्स अनजाने में हमारी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा देते हैं।
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती लक्षण आसानी से पकड़ में नहीं आते हैं।
  3. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना है, तो कुछ फूड्स को डाइट से बाहर करना जरूरी है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर सोचते हैं कि हम हेल्दी खा रहे हैं, कम तला-भुना, कम मिठा और कभी-कभार बाहर का खाना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाने की चीजें भी हैं जो दिखने में तो मामूली लगती हैं, लेकिन चुपचाप आपके शरीर में Cholesterol का जहर घोल रही होती हैं?

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा नाम है जो सुनते ही डर लगने लगता है। हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक – इन सबका सीधा नाता बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से है। पर दिक्कत तब होती है जब कोलेस्ट्रॉल चुपके-चुपके बढ़ता है और हमें इसका पता ही नहीं चलता। तो आइए जानें उन 5 फूड आइटम्स (High Cholesterol Foods) के बारे में जो धीरे-धीरे आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा रहे हैं और जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

बेकरी आइटम्स

बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, डोनट्स... सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इनमें मौजूद ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट आपके “बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)” को बढ़ाते हैं और “गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL)” को कम करते हैं?

बेकरी प्रोडक्ट्स में अक्सर हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का इस्तेमाल होता है जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह है। यह फैट धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा देता है।

  • बचाव का तरीका: हफ्ते में एक-दो बार खाएं, वो भी सीमित मात्रा में। हो सके तो घर पर हेल्दी विकल्प बनाएं।

प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, सलामी, बेकन और हॉट डॉग! ये सब प्रोसेस्ड मीट की श्रेणी में आते हैं। इनमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, इनका नियमित सेवन दिल की बीमारियों के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है।

  • बचाव का तरीका: इनका सेवन बहुत ही सीमित करें और कोशिश करें कि ताजे, उबले या ग्रिल्ड मीट को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें- कई बीमारियों को न्योता दे सकता है शरीर में बढ़ता Cholesterol, इन 5 सुपरफूड्स से करें इसे कंट्रोल

डीप फ्राइड स्नैक्स

जो चीज जितनी क्रिस्पी और टेस्टी होती है, वो अक्सर उतनी ही अनहेल्दी भी होती है। आलू के चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, समोसे, कचौरी जैसे डीप फ्राइड स्नैक्स में ट्रांस फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये न केवल वजन बढ़ाते हैं बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी तेजी से बढ़ाते हैं। रोज़ाना इनका सेवन दिल को सीधा खतरे में डालता है।

  • बचाव का तरीका: डीप फ्राई की बजाय एयर फ्राई या बेक किए गए ऑप्शन चुनें।

फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स

पनीर, मक्खन, क्रीम, फुल क्रीम दूध – ये सब डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। यही वजह है कि जरूरत से ज्यादा इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का कारण बन सकता है।

  • बचाव का तरीका: लो-फैट या टोनड मिल्क का इस्तेमाल करें। पनीर को भी सीमित मात्रा में खाएं, खासकर अगर आपका कोलेस्ट्रॉल पहले से बढ़ा हुआ है।

रेडी-टू-ईट और इंस्टेंट फूड्स

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में रेडी-टू-ईट नूडल्स, पास्ता, इंस्टेंट सूप और पैकेज्ड स्नैक्स का चलन बढ़ गया है, लेकिन ये चीजें हाई सोडियम और सैचुरेटेड फैट से भरी होती हैं। ये न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं बल्कि ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करती हैं और मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती हैं।

  • बचाव का तरीका: ताजे घर के बने खाने को प्राथमिकता दें। रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स को केवल लास्ट ऑप्शन के तौर पर ही ही इस्तेमाल करें।

कैसे करें हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव?

  • फाइबर रिच फूड्स खाएं – ओट्स, फल, सब्जियां, दालें।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें – वॉकिंग, योगा, साइक्लिंग।
  • स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाए रखें।
  • साल में एक बार कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर कराएं।
  • स्ट्रेल से बचें – ये भी कोलेस्ट्रॉल को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक "साइलेंट किलर" की तरह होता है। यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला करता है और जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट को पहचानें, समझें और समय रहते सतर्क हो जाएं।

यह भी पढ़ें- शरीर में 6 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।