Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Green Tea Benefits: ग्रीन टी पीने के हैं जबरदस्त फायदे, वेट लॉस से लेकर इन समस्याओं में है कारगर

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:39 PM (IST)

    Green Tea Benefits ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर के ...और पढ़ें

    Green Tea Benefits: ग्रीन टी पीने के ये हैं जबरदस्त फायदे
    Green Tea Benefits: ग्रीन टी पीने के ये हैं जबरदस्त फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Green Tea Benefits: ग्रीन टी का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यह वजन घटाने से लेकर हार्ट की बीमारियों को कम करने में सहायक है। ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो पाचने के लिए भी सहायक है। स्टडी के मुताबिक इसमें पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर की जोखिम को कम करते हैं। तो, चलिए जानते हैं ग्रीन टी के फायदे।

    1. डायबिटीज के मरीजों के लिए

    ग्रीन टी में पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में सहायक है। ग्रीन टी रक्त शर्करा के स्तर स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

    2. वजन कम करने में लाभकारी

    ग्रीन टी के सेवन से शरीर में जमे फैट्स कम हो सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। जिससे वजम कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी शामिल कर सकते हैं।

    3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

    ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

    4. हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

    अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में सहायक है।

    5. एंटी एजिंग के लिए सहायक

    ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा संबंधी समस्या के लिए मददगार है। अगर आप एंटी एजिंग से बचना चाहते हैं, तो रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें।

    ग्रीन टी बनाने का तरीका

    अगर आप ग्रीन टी बैग्स यूज नहीं करते हैं, तो इस तरीके से भी ग्रीन टी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें, इसमें ग्रीन टी डालें और कुछ देर के लिए ढक दें और गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छान कर पीएं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी