विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! फायदे के चक्कर में ज्यादा बादाम खाना पड़ सकता है भारी, पढ़ लें खाने का सही तरीका

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 08 May 2026 07:00 AM (IST)

भिगोए या रोस्ट किए हुए बादाम सेहत के लिए अच्छे माने गए हैं। लेकिन इसकी मात्रा का जरूर ध्यान रखें।

ज्यादा बादाम खाने के नुकसान और सही तरीका (Picture Credit- AI Generated)

ज्यादा बादाम खाने के नुकसान और सही तरीका (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. ज्यादा बादाम खाने से कब्ज, किडनी स्टोन हो सकता है

  2. विटामिन-ई की अधिकता से खून के थक्के जमने में दिक्कत

  3. बादाम को भिगोकर खाने से पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन ई, कैल्शियम जैसे ढेर सारे मिनरल से भरपूर बादाम खाने के कई फायदे गिनाए जाते हैं और कई रिसर्च में यह साबित भी हुआ है। इस नट का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे सही मात्रा में लेना जरूरी है।

अगर दिनभर में ज्यादा बादाम खा लिया जाए तो सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ज्यादा बादाम खाने के नुकसान और इसे खाने के सही तरीके के बारे में जानेंगे।

इतनी मात्रा मानी गई है सही

गर्मियों में एक्सपर्ट 5-6 बादाम खाने की सलाह देते हैं। सूखे बादाम खाने की जगह इसे पानी में भिगोकर खाना ज्यादा हेल्दी माना गया है। वैसे दिनभर में 25-30 बादाम से ज्यादा लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और वो भी एक बार में।

ज्यादा बादाम खाने के ये हैं नुकसान

  • कॉन्सिपेशन या कब्ज: फाइबर की ज्यादा मात्रा होने के बावजूद यह कब्जियत की समस्या पैदा कर सकता है। खासकर इसे खाने के बाद अगर पर्याप्त पानी ना पिया जाए।
  • किडनी स्टोन: बादाम में ऑक्सीलेट होता है जोकि एक टॉक्सिक एसिड है। वैसे तो यह कई पौधों में पाया जाने वाला ऑर्गेनिक तत्व है, लेकिन शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा किडनी में स्टोन का कारण बन सकती है।
  • विटामिन ई बढ़ जाता है: तय मात्रा से ज्यादा बादाम खा लेने पर शरीर में विटामिन ई का ओवरलोड हो जाता है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग में दिक्कत आ सकती है। अगर कोई पहले से ही विटामिन ई का सप्लीमेंट ले रहा है तो बादाम खाते समय और भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कड़वे बादाम होते हैं खतरनाक

मीठे बादाम की तुलना में कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड का स्तर 40 गुना ज्यादा होता है जिसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

सुबह खाना है ज्यादा फायदेमंद

यह दिन की शुरुआत का एक बेहतरीन तरीका है। स्नैकिंग के एक अच्छे ऑप्शन के रूप में बादाम फैट्स और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। सुबह-सुबह बादाम खाने से आपको एनर्जी मिलती है और ब्रेन बेहतर काम करता है। बादाम को इस तरह खाने पर ज्यादा फायदे मिल सकते हैं:

  • बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छीलकर खाएं।
  • ऐसा करने से विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह अब्जॉर्ब हो जाते हैं।
  • पानी में बादाम को भिगोने से फाइटिक एसिड की मात्रा भी कम हो जाती है और बॉडी मिनरल्स को ज्यादा अच्छी तरह ले पाता है।

यह भी पढ़ें- हाई BP के मरीजों के लिए कौन-सी सब्जी, फल और आटा है सबसे बेस्ट? डायटीशियन ने दिया जवाब

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।