Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह की ये 5 आदतें आपको द‍िनभर रखेंगी एनर्जेट‍िक, चाय-कॉफी पीने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    Updated: Sun, 18 May 2025 02:14 PM (IST)

    सुबह की कुछ आदतें आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। आप चाय या कॉफी की बजाय इन आदतों को अपनाकर नेचुरल तरीके से ऊर्जावान महसूस कर सकते ...और पढ़ें

    द‍िन की अच्‍छी शुरुआत के ल‍िए जरूरी ट‍िप्‍स।
    द‍िन की अच्‍छी शुरुआत के ल‍िए जरूरी ट‍िप्‍स।

    HighLights

    1. सुबह की कुछ आदतें आपकी लाइफ बदल सकती हैं।
    2. सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्‍दी होनी चाह‍िए।
    3. इससे आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आपका पूरा द‍िन कैसा होगा, ये आपके मॉर्निंग रूटीन पर न‍िर्भर करता है। दरअसल, ये वो समय होता है जब आपको अच्‍छी आदतें अपनानी होती हैं। हालांक‍ि कई लोग ऐसे भी हैं जो सोकर उठते नहीं हैं क‍ि उन्‍हें कॉफी या चाय चाह‍िए होता है। कई तो ऐसे हैं जाे ब‍िना ब्रश क‍िए बेड पर ही चाय पीते हैं। ऐसे में आप कई बीमार‍ियों को खुद ही दावत दे रहे होते हैं। उन्‍हें लगता है क‍ि चाय या कॉफी पीने से उन्‍हें एनर्जी म‍िल रही है, लेक‍िन आपका ये सोचना पूरी तरह से गलत है।

    सुबह के समय आपको हेल्‍दी आदतें अपनानी चाह‍िए, ज‍िससे आप पूरे द‍िन एनर्जेट‍िक फील कर सकें। अगर आप हेल्‍दी रूटीन फॉलो करते हैं तो आप अपने काम पर अच्‍छे से फोकस कर पाते हैं। आप कुछ क्र‍िएट‍िव कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे अगर आपने फॉलो क‍िया तो चाय-काॅफी प‍िए ब‍िना आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आइए उन आदतों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

    सुबह जल्‍दी उठें

    हमारे घर के बड़े-बूढ़े सुबह जल्‍दी सोकर उठते हैं। आपने देखा होगा क‍ि इतने उम्रदराज वाले होने के बावजूद वे ज्‍यादा ऊर्जावान होते हैं। दरअसल, सनराइज के पहले सोकर उठने से आप सुबह की ताजी हवा ले पाते हैं। ये खुद को एनर्जेट‍िक बनाए रखने का सबसे अच्‍छा और आसान तरीका है। जल्दी उठने से मन भी शांत रहता है।

    एक्‍सरसाइज, मेड‍िटेशन और वॉक

    सुबह के समय एक्‍सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप वॉक भी करते हैं तो और ज्‍यादा अच्‍छा है। जब आप वर्कआउट करते हैं तो आपके रग-रग में एनर्जी भर सकती है। कुल म‍िलाकर ये आपकी बॉडी और द‍िमाग दोनाें को सेहतमंद रखते हैं। इससे हैप्‍पी हार्मोन भी र‍िलीज होता है ज‍िससे आप द‍िनभर खुश रहते हैं। आप मेड‍िटेशन भी जरूर करें। इससे आपका मन शांत रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पांच म‍िनट में दांतों के दर्द से छुटकारा द‍िलाने की ताक‍त रखते हैं 5 घरेलू नुस्‍खे, एक बार जरूर करें ट्राई

    पानी प‍िएं

    सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाह‍िए, खासकर गर्मियों के मौसम में। इससे हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा मि‍लती है। अगर आप प्‍यासे रहते हैं तो इससे आपको थकान भी हो सकती है। अगर आप ज्‍यादा फायदा लेना चाहते हैं तो ड‍िटॉक्‍स वॉटर को रूटीन में शाम‍िल करें।

    ठंडे पानी से नहाएं

    अगर आप ठंडे पानी से नहाते ह‍ैं तो आपके द‍िन की शुरुआत करने का ये हेल्‍दी तरीका हो सकता है। इससे शरीर का तापमान भी संतुल‍ित हो जाता है। ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही आपके मूड में भी सुधार होता है। आपका रोम-राेम ताजगी से भर जाता है।

    हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट करें

    कहते हैं क‍ि अगर आपने नाश्‍ता हेल्‍दी क‍िया है तो आपको कई फायदे म‍िल सकते हैं। इससे जहां आपको भरपूर एनर्जी म‍िलती है, वहीं आपके शरीर को पूरा पोषण म‍िलता है। आप नाश्‍ते में जूस, फल या अंडे ले सकते हैं। दल‍िया भी एक बेहतरीन ऑप्‍शन है।

    यह भी पढ़ें: शि‍मला नहीं, भारत का पहला Hill Station कुछ और है; गर्मी से बचने के ल‍िए अंग्रेजों ने खोजा था ये ठ‍िकाना

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।