यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैल्शियम की कमी के ये 5 लक्षण अक्सर हो जाते हैं इग्नोर, नहीं दिया ध्यान, तो जर्जर हो जाएंगी हड्डियां
क्या आप जानते हैं कैल्शियम की कमी के कुछ ऐसे संकेत (Calcium Deficiency Signs) होते हैं जिन्हें ज्यादातर लोग मामूली समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं? जी ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर में कैल्शियम की कमी काफी खतरनाक साबित हो सकती है
- इसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
- कैल्शियम की कमी के कुछ लक्षण काफी सामान्य नजर आते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है, जो न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि दांतों, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी बेहद जरूरी है। अक्सर लोग कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) को गंभीरता से नहीं लेते, जिसके कारण आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस, मांसपेशियों में दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
कैल्शियम की कमी का पता कुछ लक्षणों (Calcium Deficiency Symptoms) की मदद से लगाया जा सकता है। लेकिन ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अक्सर हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कैल्शियम की कमी के ऐसे ही 5 लक्षण जिन्हें अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है।
थकान और कमजोरी महसूस होना
अगर आप बिना किसी खास वजह के हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं या छोटे-छोटे कामों में ही जल्दी थक जाते हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। कैल्शियम मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन और एनर्जी प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर को सही मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती, जिससे लगातार थकान बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ दूध या दही में नहीं, इन वेजिटेरियन फूड्स में भी है भरपूर Calcium; आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा
नाखूनों का कमजोर और टूटना
कैल्शियम की कमी का असर नाखूनों पर भी दिखाई देता है। अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं, पतले हो रहे हैं या उन पर सफेद धब्बे दिख रहे हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का लक्षण हो सकता है। नाखूनों का स्वास्थ्य शरीर में कैल्शियम की कमी के बारे में बताता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
खबरें और भी
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द
कैल्शियम मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में अक्सर ऐंठन, खिंचाव या दर्द होने लगता है, खासकर रात के समय। पैरों और हाथों में अचानक होने वाली ऐंठन कैल्शियम की कमी का एक अहम संकेत है।
दांतों का कमजोर होना
हमारे दांतों का लगभग 99% कैल्शियम से बना होता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो दांत कमजोर होने लगते हैं, मसूड़ों से खून आने लगता है और दांतों में सड़न की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको बार-बार दांतों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा
कैल्शियम हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको छोटी-छोटी चोट लगने पर भी हड्डी टूटने का डर रहता है, तो यह कैल्शियम की कमी का गंभीर संकेत हो सकता है।
अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी समस्या महसूस हो रही है, तो इसे हल्के में न लें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- हड्डियां कमजोर कर सकती है प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी, हर महिला को पता होना चाहिए ये जरूरी बात
Source:
Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/23143-hypocalcemia