Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन 5 संकेतों को नजरअंदाज? हो सकते हैं अंदरूनी सूजन के लक्षण

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 11:58 AM (IST)

    कई लोग शरीर में बढ़ी हुई सूजन को मामूली वजन बढ़ना समझ लेते हैं, लेकिन इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। लंबे समय तक बने रहने वाली सूजन के कारण कई गंभ ...और पढ़ें

    किन लक्षणों की मदद से करें क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की पहचान? (Picture Courtesy: Freepik)

    किन लक्षणों की मदद से करें क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की पहचान? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में सूजन एक नेचुरल रिएक्शन है

    2. लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है

    3. कुछ लक्षणों की मदद से सूजन की पहचान की जा सकती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चोट लगने या किसी इन्फेक्शन पर शरीर में सूजन होना एक नेचुरल रिएक्शन है। लेकिन जब यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे या अनियंत्रित हो जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन (Chronic Inflammation) डायबिटीज, हार्ट डिजीज, अर्थराइटिस और यहां तक कि कैंसर जैसी समस्याओं से जुड़ी हुई है।

    इसलिए शरीर में बढ़ी हुई सूजन को पहचानना जरूरी है। आइए जानें 5 ऐसे लक्षणों (Signs of Chronic Inflammation) के बारे में जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि आपके शरीर में सूजन बढ़ गई है।

    जोड़ों में दर्द और अकड़न

    अगर आपके जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न रहती है, खासकर सुबह उठने के समय, तो यह शरीर में बढ़ी हुई सूजन का एक अहम संकेत हो सकता है। यह लक्षण अक्सर गठिया या अन्य ऑटोइम्यून डिजीज से जुड़ा होता है, जहां शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी टिश्यूज पर हमला कर देता है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है।

    पाचन संबंधी समस्याएं

    पेट में गैस, कब्ज, दस्त या सूजन की समस्या भी पुरानी सूजन का संकेत दे सकती है। आंतों में सूजन होने पर खाना ठीक से पचता नहीं है और पोषक तत्व अब्जॉर्ब नहीं होते। इससे आपको थकान, वजन बढ़ना या कम होना और आंतों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

    Inflammation Signs

    (AI Generated Image)

    त्वचा पर चकत्ते या खुजली

    त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है और अक्सर इंटरनल इंफ्लेमेशन का संकेत देती है। एक्जिमा, सोरायसिस, रैशेज या लगातार खुजली होना शरीर में इंफ्लेमेशन के स्तर के बढ़ने का संकेत हो सकता है। ये समस्याएं तब और बढ़ सकती हैं जब इम्यून सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है।

    खबरें और भी

    लगातार थकान और एनर्जी की कमी

    पूरी नींद लेने के बाद भी अगर आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं और आपमें एनर्जी की कमी रहती है, तो यह शरीर में बढ़ी हुई सूजन का एक सामान्य लक्षण है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन शरीर के सेलुलर लेवल पर एनर्जी प्रोडक्शन को प्रभावित करती है, जिससे आप सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं।

    वजन बढ़ना या घटना

    बिना किसी कारण के अचानक वजन बढ़ना या कम होना भी सूजन का एक संकेत हो सकता है। सूजन शरीर के हार्मोन संतुलन को बिगाड़ सकती है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन में उतार-चढ़ाव होने लगता है। खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से जुड़ी हो सकती है।



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।