यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिलाओं के लिए साइलेंट किलर है ओवेरियन कैंसर, इन 5 लक्षणों से कर सकते हैं वक्त रहते पहचान
ओवेरियन कैंसर एक साइलेंट किलर साबित हो सकता है क्योंकि शुरुआती स्टेज में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। अक्सर इसके लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms ...और पढ़ें

HighLights
- ओवेरियन कैंसर के शुरुआती स्टेज में लक्षण दिखाई नहीं देते
- पता चलने में देर होने की वजह से यह कैंसर साइलेंट किलर साबित हो सकता है
- ओवेरियन कैंसर की पहचान कुछ संकेतों से की जा सकती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं में होने वाले सबसे कॉमन कैंसर में एक नाम ओवेरियन कैंसर का भी है। जैसा कि नाम से समझा जा सकता है। यह कैंसर ओवरीज में होता है। इसकी खतरनाक बात यह है कि शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms) साफ नहीं होते, जिससे अक्सर देरी से पता चलता है।
हालांकि, कुछ संकेतों को पहचानकर इसका समय पर इलाज करवाया जा सकता है। आइए जानते हैं ओवेरियन कैंसर के 5 लक्षणों (Symptoms of Ovarian Cancer) के बारे में।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में हैवी या अनियमित ब्लीडिंग हो सकता है Endometriosis का संकेत, जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना
पेट में सूजन या फूला हुआ महसूस होना
अगर बिना किसी खास वजह के पेट लगातार फूला हुआ महसूस हो या सूजन बनी रहे, तो यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। कई महिलाएं इसे गैस या पाचन की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पेल्विक या पेट दर्द
पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया में लगातार दर्द या भारीपन महसूस होना ओवेरियन कैंसर का एक सामान्य लक्षण है। यह दर्द पीरियड्स के दर्द से अलग होता है और समय के साथ बढ़ सकता है।
खाने में परेशानी या जल्दी पेट भर जाना
अगर बिना ज्यादा खाए ही पेट भरा हुआ लगे या भूख कम लगे, तो यह चिंता का कारण हो सकता है। ओवेरियन कैंसर के कारण पेट पर दबाव बनता है, जिससे खाने की क्षमता प्रभावित होती है।
खबरें और भी
बार-बार पेशाब आना
अगर बिना किसी इन्फेक्शन के बार-बार पेशाब आने की समस्या हो, तो यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। कैंसर के कारण ब्लैडर पर दबाव पड़ता है, जिससे यह समस्या होती है।
अनियमित पीरियड्स या वेजाइनल ब्लीडिंग
मेनोपॉज के बाद अगर वेजाइनल ब्लीडिंग हो या पीरियड्स अनियमित हों, तो यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। हालांकि, यह अन्य हार्मोनल समस्याओं का भी संकेत हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ओवेरियन कैंसर के लक्षण सामान्य समस्याओं जैसे लग सकते हैं, इसलिए महिलाएं अक्सर इन्हें अनदेखा कर देती हैं। अगर ये लक्षण लगातार दो-तीन हफ्तों तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से इस गंभीर बीमारी को हराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- कम उम्र में महिलाओं को नहीं होती ये बीमारी! जानें ओवेरियन कैंसर से जुड़े कुछ मिथक और इनकी सच्चाई
Source:
Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/4447-ovarian-cancer#symptoms-and-causes