Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीरियड्स में देरी के पीछे 7 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी जानकारी

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:26 PM (IST)

    क्या आपके पीरियड्स अनियमित हो गए हैं या उनमें देरी हो रही है? अगर हां तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। बता दें Irregular Periods आज एक आम समस्या बन ग ...और पढ़ें

    पीरियड्स में हो गई है देरी... कहीं ये 7 वजहें तो नहीं जिम्मेदार? (Image Source: Freepik)
    पीरियड्स में हो गई है देरी... कहीं ये 7 वजहें तो नहीं जिम्मेदार? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. Irregular Periods की परेशानी से कई महिलाएं जूझती हैं।
    2. जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट ने पीरियड्स में देरी के 7 कारण बताए हैं।
    3. इन वजहों पर ध्यान देना हर एक महिला के लिए बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने कैलेंडर पर नजर गड़ाए बैठी रहती हैं? सोचती हैं कि "इस बार पीरियड्स क्यों नहीं आए?" अगर हां, तो आप अकेली नहीं हैं! दरअसल, यह सवाल कई महिलाओं के मन में उठता है।

    कभी-कभी एक-दो दिन की देरी आम है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे, तो चिंता होना लाजमी है। ऐसे में, बताइए क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पीरियड साइकिल में इस देरी के पीछे क्या कारण (Delayed Period Causes) हो सकते हैं?

    बता दें, कई बार इसके पीछे कुछ ऐसी वजहें होती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। एक इंस्टाग्राम रील के जरिए, न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने उन 7 बड़े कारणों (Reasons For Late Periods) के बारे में बताया है, जो आपके पीरियड्स को लेट कर सकते हैं। आइए, बिना देर किए जानते हैं कि ये क्या हैं और आप इनसे कैसे निपट सकती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair (@nuttyovernutritionn)

    अचानक वजन का घटना या बढ़ना

    आपके शरीर का वजन आपके हार्मोन्स पर सीधा असर डालता है। अगर आपका वजन अचानक बहुत कम हो जाए या बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो यह आपके पीरियड्स के आने-जाने के समय को गड़बड़ कर सकता है। शरीर को लगता है कि कुछ ठीक नहीं है, और वह प्रजनन से जुड़े हार्मोन्स को प्रभावित कर देता है।

    खबरें और भी

    हद से ज्यादा स्ट्रेस

    आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव हर किसी को है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके पीरियड्स को भी देर करवा सकता है? जब आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में होती हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नाम का एक हार्मोन छोड़ता है। यह हार्मोन आपके उन हार्मोन्स के काम में रुकावट डालता है, जो पीरियड्स के लिए जरूरी हैं, और बस पीरियड्स लेट हो जाते हैं।

    जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज

    एक्सरसाइज करना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज की अति बुरी होती है। अगर आप बहुत ज्यादा कसरत करती हैं, और साथ में ठीक से खा भी नहीं रही हैं, तो शरीर की एनर्जी कम पड़ सकती है। ऐसे में शरीर प्रजनन से जुड़े कामों को रोक देता है, ताकि एनर्जी को ज्यादा जरूरी चीजों के लिए बचा सके। इसका नतीजा आपके पीरियड्स में देरी के तौर पर सामने आता है।

    यह भी पढ़ें- रात को ज्यादा गर्मी लगना या मूड स्विंग्स होना हैं Perimenopause के लक्षण, इन तरीकों से करें इन्हें मैनेज

    शरीर में आयरन की कमी

    आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है (जिसे एनीमिया भी कहते हैं), तो आपको थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है, और हां, आपके पीरियड्स भी अनियमित हो सकते हैं। पीरियड्स को सही समय पर लाने के लिए शरीर में पर्याप्त आयरन होना जरूरी है।

    गर्भनिरोधक गोलियां लेना

    अगर आप गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं, या आपने हाल ही में इन्हें लेना शुरू या बंद किया है, तो आपके हार्मोन्स में बदलाव आ सकता है। शरीर को इन बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है। इस दौरान पीरियड्स में देरी होना या उनका अनियमित होना आम बात है। आमतौर पर, कुछ समय बाद सब नॉर्मल हो जाता है।

    हार्मोनल असंतुलन

    यह पीरियड्स में देरी का एक बहुत बड़ा कारण है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) या थायराइड जैसी समस्याएं आपके हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ सकती हैं। जब हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है, तो आपके पीरियड्स का चक्र भी बिगड़ जाता है, और वे देर से आ सकते हैं या अनियमित हो सकते हैं। अगर आपको ऐसा शक है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

    मेनोपॉज की शुरुआत (पेरिमेनोपॉज)

    जैसे-जैसे महिलाएं 40 की उम्र के आखिर या 50 की शुरुआत में पहुंचती हैं, उनका शरीर मेनोपॉज की तरफ बढ़ने लगता है। इस दौरान हार्मोन्स का स्तर ऊपर-नीचे होता रहता है। इसी वजह से इस उम्र में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, देर से आते हैं, या फिर आना बंद हो जाते हैं। इसे पेरिमेनोपॉज कहते हैं।

    अगर यह समस्या बनी रहती है, तो किसी अच्छे गायनेकोलॉजिस्ट से जरूर सलाह लें। वे सही कारण का पता लगाकर आपकी मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ये 6 संकेत बताते हैं हेल्दी नहीं हाे रहे आपके Periods, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें