यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल को मजबूत बनाते हैं ये 5 योगासन, हार्ट डिजीज से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बढ़ते हार्ट अटैक और हार्ट डिजीज के मामलों को देखकर क्या आप भी अपने दिल की सेहत के लिए परेशान हैं? अगर हां तो आपको कुछ योगासनों (Yoga for Heart) को अपन ...और पढ़ें

HighLights
- योग दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
- कुछ योगासन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं
- इन योगासनों की मदद से दिल हेल्दी रहता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसे मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं। ये बयां करता है कि हमारा दिल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। ऐसे में खुद को दिल की बीमारियों से बचाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है। कुछ योगासन (Yoga Poses for Healthy Heart) इसमें काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
ये योगासन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और इनसे सेहत से जुड़े और भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें दिल को हेल्दी रखने के लिए कौन-से योगासन करने चाहिए।
ताड़ासन
ताड़ासन या "माउंटेन पोज" एक बेसिक योगासन है, जो शरीर के बैलेंस को सुधारता है और दिल को भी मजबूत बनाता है। इस आसान को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है और स्ट्रेस कम करने में भी काफी मदद मिलती है।
कैसे करें?
- सीधे खड़े होकर पैरों को आपस में मिलाएं।
- हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
- गहरी सांस लेते हुए कुछ सेकंड इसी पोजीशन में रुकें।
- धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं।
यह भी पढ़ें- अक्सर देरी से ही क्यों होती है हार्ट अटैक की पहचान? डॉक्टर बोले- “इलाज में बाधा बनते हैं 6 कारण”
भुजंगासन
भुजंगासन छाती को खोलकर दिल तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फेफड़ों की क्षमता को सुधारता है। इस आसान को करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, हार्ट फंक्शन में सुधार होता है, साथ ही, स्ट्रेस और थकान भी दूर होती है।
खबरें और भी
कैसे करें?
- पेट के बल लेट जाएं और हाथों को छाती के पास रखें।
- सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रुकें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस आएं।
सेतुबंधासन
यह आसन दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को भी फ्लेक्सिबल बनाता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें?
- पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें।
- हाथों को शरीर के बगल में रखें और कूल्हों को ऊपर उठाएं।
- कंधों और सिर को जमीन पर ही रखें।
- कुछ सेकंड रुककर नॉर्मल पोजीशन में लौटें।
वज्रासन
वज्रासन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ बनाता है। इस आसन से भी बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है और हार्ट बीट को भी स्थिर रखता है। साथ ही, यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है, जिससे एसिडिटी और गैस जैसी परेशानियां नहीं होती।
कैसे करें?
- घुटनों के बल बैठें और नितंबों को एड़ियों पर टिकाएं।
- हाथों को घुटनों पर रखें और रीढ़ को सीधा रखें।
- गहरी सांस लेते हुए कुछ मिनट इसी पोजीशन में बैठें।
शवासन
शवासन आराम की मुद्रा है, जो तनाव दूर करके दिल को स्वस्थ रखती है। इस आसान को करने से हार्ट बीट नॉर्मल होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और मानसिक शांति भी मिलती है।
कैसे करें?
- पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें।
- आंखें बंद करके गहरी सांस लें और शरीर को पूरी तरह शांत होने दें।
- 5-10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें।
यह भी पढ़ें- हार्ट फेलियर से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये 6 लक्षण, नजर आते ही भागें डॉक्टर के पास
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।