Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blood Circulation सुधारने के लिए रोज करें 3 योगासन, दूर होगी शरीर की अकड़न; खुल जाएंगी ब्लॉक नसें!

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 11:16 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज और योग करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। हेल्‍दी रहने के ल‍िए ब् ...और पढ़ें

    ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोज करें ये योगासन। (Image Credit- Freepik)
    ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए रोज करें ये योगासन। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हेल्‍दी रहने के ल‍िए योग करना बेहद जरूरी होता है।
    2. योग ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी असरदार हैं।
    3. योग करने से मसल्‍स में ऐंठन की समस्‍या हो जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए आपको फ‍िज‍िकली और मेंटली फ‍िट रहना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। हेल्‍दी रहने के ल‍िए Blood Circulation का सही होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यही हमारे अंगों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है।

    जब ब्‍लड सर्कुलेशन हमारे शरीर में सही रहता है, तो न सिर्फ दिल और दिमाग हेल्‍दी रहते हैं, बल्कि थकान, सिरदर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आपको बता दें क‍ि कुछ योगासन हैं ज‍िन्‍हें करने से ब्लड सर्कुलेशन को नेचुरल तरीके से बेहतर किया जा सकता है। रोजाना कुछ योगाभ्यास करने से Blood Circulation संतुलित रहता है।

    इससे हमारे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ असरदार योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। आइए उनके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

    अधोमुख श्वानासन

    ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के ल‍िए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को सीधा करते हुए ह‍िप्‍स को ऊपर की तरफ उठाना होता है। ताक‍ि त्र‍िकोण बन सके। इससे आपके द‍िमाग में सही तरीके से खून का प्रवाह होता है। आपके पैर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है।

    खबरें और भी

    हलासन

    इस योगासन को करते समय आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाना होता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर रखें। पैरों को घुमाते हुए सिर की तरफ लाएं। बाद में पंंजों को जमीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। ये भी ब्‍लड सर्कुलेशन को सुधारने में कारगर है। आपको बता दें क‍ि इससे स्‍ट्रेस को भी कम क‍िया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: स्‍ट्रेस कम करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने तक, पार्टनर को गले लगाने से म‍िलते ह‍ैं 6 फायदे

    विपरीत करणी आसन

    विपरीत करणी आसन का रोजाना अभ्‍यास करने से न स‍िर्फ ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्‍क‍ि आपके शरीर को और भी कई फायदे म‍िलते हैं। इसको करने के ल‍िए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने ह‍िप्‍स को दीवार से छूने दें। इसके बाद पैरों को दीवार के साथ ही ऊपर उठाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन दिल की तरफ बढ़ता है।

    इन बातों का रखें ध्‍यान

    • प्रेग्‍नेंसी में इन योगासनों को करने से बचना चाह‍िए।
    • कोई चोट या बीमारी है तो न करें। या डॉक्‍टर से कंसल्‍ट करें।
    • दिल की बीमारी होने पर भी इसे करने से बचें।

    योग के अन्‍य फायदे

    • शरीर को बनाए लचीला।
    • पोश्चर सुधारे।
    • ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करे।
    • वजन कम करने में फायदेमंद।
    • मसल्‍स पेन से द‍िलाए राहत।
    • शरीर की अकड़न दूर करे।
    • तनाव और चिंता कम करे।
    • नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारे।

    यह भी पढ़ें: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं 5 ड्र‍िंक्‍स, साफ हो जाएगी नसों में जमी गंदगी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।