Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्‍ट्रेस कम करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने तक, पार्टनर को गले लगाने से म‍िलते ह‍ैं 6 फायदे

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 12:06 PM (IST)

    गले लगने से प्‍यार तो बढ़ता ही है सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं। ये एक ऐसी रेम‍ेडी है ज‍िसमें बिल्‍कुल भी पैसे नहीं खर्च हाेते हैं। हग करने से आपको म ...और पढ़ें

    गले लगाने से भी सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    गले लगाने से भी सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई तनाव का श‍िकार है।
    2. पार्टनर को गले लगाने से प्‍यार बढ़ता है।
    3. ये स्‍ट्रेस कम करने में भी मददगार है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का कुछ खास ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में या तो लोग कई बीमार‍ियों से ग्रस‍ित होते जा रहे हैं, या तो उन्‍हें मानस‍िक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इन चीजों से बचने के ल‍िए लोगों को एक्‍सरसाइज या मेड‍िटेशन करने की सलाह दी जाती है।

    कई लोग तो एक्‍सरसाइज, योग या मेड‍िटेशन कर खुद को तनाव से बाहर न‍िकाल लेते हैं लेक‍िन कुछ लोग समय न हो पाने से ये तरीके नहीं अपना पाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ सेकेंड की ऐसी रेमेडी के बारे में बताने जा रहे हैं जो न स‍िर्फ आपको मानस‍िक रूप से सुकून पहुंचाएगी बल्कि आपको फ‍िज‍िकली भी फ‍िट रखने में मददगार होगी। साथ ही इससे आपके और पार्टनर के बीच प्‍यार भी बढ़ेगा।

    टल जाता है कई बीमार‍ियों का खतरा

    जी हां, हम आपको आज अपने इस लेख में गले लगने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस वि‍षय में हमने  डॉ. एसए रहमान (जनरल म‍ेडि‍स‍िन, NIIMS कॉलेज एंड हॉस्‍प‍िटल, नाेएडा) से बात की। उन्‍हाेंने बताया क‍ि गले लगने से कई तरह के हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। इससे दिमाग खुश और रिलैक्स होता है। ध्‍यान रहे क‍ि जब मन खुश होता है ताे कई बीमार‍ियों का खतरा अपने आप टल जाता है। 

    कम करता है स्‍ट्रेस

    जब हम किसी को गले लगाते हैं, तब शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। इसे लव हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। यह हार्मोन तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है। ये दिल को सुकून पहुंचाता है।

    खबरें और भी

    मेंटल हेल्‍थ में सुधार

    गले लगने से मानसिक संतुलन बना रहता है। इससे डिप्रेशन, अकेलापन और बेचैनी को दूर करने में मदद म‍िलती है। बता दें क‍ि जब किसी के साथ शारीरिक स्पर्श के जरिए अपनापन महसूस होता है तो दि‍माग में पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है। इससे इंसान मानस‍िक रूप से मजबूत बनता है।

    र‍िश्‍तों को मजबूत बनाए

    गले लगाने से पार्टनर से आपसी जुड़ाव और विश्वास बढ़ता है। यह एक नॉन वर्बल कम्युनिकेशन का तरीका है। इससे हम सामने वाले को ये एहसास द‍िला सकते हैं क‍ि हम उनकी परवाह करते हैं। अगर आप रोजाना पार्टनर से गले लगते ह‍ैं तो इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है और आपसी समझ बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: आपको समझना होगा, हर चीज गर्मियों में खाने की नहीं होती; अलसी खा रहे हैं तो जान लें 5 बड़े नुकसान

    दिल की सेहत सुधारे

    हग करने से ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनें कंट्रोल में रहती हैं। गले लगने से द‍िल पर दबाव कम पड़ता है ज‍िससे हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम हो सकता है।

    बेहतर नींद के ल‍िए भी जरूरी

    रात को सोने से पहले अगर क‍िसी अपने को गले लगा ल‍िया जाए तो इससे नींद भी अच्‍छी आती है। गले लगने से मन शांत होता है और नींद के हार्मोन मेलाटोनिन का स्तर बढ़ता है। इससे आप गहरी और सुकून भरी नींद ले पाते हैं।

    ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

    गले लगाने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सही तरीके से हो पाती है। इससे आप एनर्जेट‍िक महसूस करते हैं। साथ ही बॉडी फंक्शन भी बेहतर हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: प्यार जताने के अलावा, पार्टनर को गले लगाने के हैं और भी कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।