Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सब कुछ करने के बाद भी नहीं कम हो रहा वजन, तो एक महीना ट्राई करें 6-6-6 वॉकिंग रूल; खुद देखेंगे असर

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 10:40 AM (GMT+05:30)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खयाल नहीं रख पा रहे हैं जिससे मोटापा डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वजन कम करने के ल ...और पढ़ें

    वॉक करने के फायदे (Image Credit- Freepik)
    वॉक करने के फायदे (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वजन कम करना क‍िसी चुनौती से कम नहीं है।
    2. इसके ल‍िए लोग घंटों ज‍िम में पसीना बहाते हैं।
    3. एक बार आप 6-6-6 वॉकिंग रूल ट्राई करें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। लोग खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को ज्‍यादा तवज्‍जो दे रहे हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की बीमार‍ियां घेर रहीं हैं। एक ओर जहां मोटापे की समस्‍या देखने को म‍िल रही है तो वहीं दूसरी ओर डायबि‍टीज और द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी ज्‍यादा बढ़ रहा है।

    वजन कम करने के ल‍िए लोग घंटों ज‍िम में जाकर पसीना बहाते हैं। इसके ल‍िए उन्‍हें अच्‍छी खासी फीस भी भरनी पड़ती है। वहीं कुछ लोग कई तरह की डाइट भी फाॅलो करते हैं। इसके अलावा वॉक‍िंग से भी वजन कम करने में मदद म‍िल सकती है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि हाल ही में चर्चा में आई 6-6-6 वॉकिंग रूल Weight Loss का एक आसान और असरदार तरीका बताई जा रही है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको 6-6-6 वॉक‍िंग रूल के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देंगे। साथ ही इसे करने का तरीका और फायदों के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है 6-6-6 वॉक‍िंग रूल?

    अब आप सोच रहे होंगे क‍ि ये 6-6-6 वॉकिंग रूल क्‍या है? तो हम आपको बता दें क‍ि 6-6-6 वॉकिंग रूल में आपको रोज सुबह 6 बजे उठकर 6 किलोमीटर वॉक करना होता है। इसे हफ्ते में 6 दिन फॉलो करना है। इस रूल को फॉलो करने के दौरान आपको हफ्ते में स‍िर्फ एक द‍िन ही आराम करना होता है। ध्‍यान रहे क‍ि इसे करने से पहले आपको 6 मिनट का वार्म-अप और 6 मिनट का कूल-डाउन भी करना होता है।

    कैसे काम करती है ये रूल?

    • आपको बता दें क‍ि वॉक करने से कैलोरी का बर्न करने में म‍दद म‍िलती है। अगर आप इसे अपने रूटीन का ह‍िस्‍सा बना लेंगे तो तेजी से वजन कम हाेगा।
    • इसके अलावा इसे करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। वजन कम करने के ल‍ि‍ए इसका बूस्‍ट होना जरूरी है।
    • अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो फैट नहीं जमा हो पाता है।
    • वॉक करने से स्‍ट्रेस भी कम होता है। इसके अलावा ये आपके द‍िल की सेहत को भी सुधारता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में वॉक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जान लें सही टाइम‍िंग और इसके फायदे

    खबरें और भी

    क्‍या हैं 6-6-6 वॉकिंग रूल के फायदे?

    • ये वजन कम करने का असरदार तरीका है।
    • ये आपके शरीर को मजबूत बनाता है।
    • वॉक करने से डायब‍िटीज का खतरा कम होता है।
    • ये ब्‍लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार है।
    • ये द‍िल की सेहत को भी बनाए रखता है।
    • वॉक करने से आप ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं।
    • इससे नींद से जुड़ी द‍िक्‍कतें भी दूर होती हैं।

    इसके नुकसान भी जानें

    • हर रोज 6 किलोमीटर वॉक करना शुरुआती लोगों के लिए थकान भरा हो सकता है।
    • कई बार ज्‍यादा वॉक करने से घुटनों या एंकल में दर्द हो सकता है।

    इन बातों का रखें ध्‍यान

    • अगर आपको पहले से कोई द‍िक्‍कत है तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही इसे करें।
    • वॉक करने के ल‍िए सही फुटव‍ियर चुनें।
    • खुद को हाइड्रेट रखना न भूलें।
    • क‍िसी दोस्‍त के साथ वॉक करें।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ एक नहीं, 4 तरह की Walking Exercise से तेजी से कम होगा वजन; जिम ट्रेनर भी पकड़ लेगा माथा