Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Periods के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से हैं परेशान? तो ये 6 तरह की चाय दिलाएंगी दर्द से जल्द आराम

    Updated: Mon, 27 May 2024 06:38 PM (IST)

    महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाएं असहनीय दर्द से परेशान रहती हैं और अपने काम या ऑफिस पर ध्यान नही ...और पढ़ें

    पीरियड्स का दर्द कम सकती हैं ये पेय पदार्थ। ( Image Credit- Freepik)
    पीरियड्स का दर्द कम सकती हैं ये पेय पदार्थ। ( Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
    2. इस दौरान कुछ नेचुरल पेय पदार्थ पीने से इस दर्द से राहत मिल सकती है।
    3. अदरक की चाय भी पीरीयड क्रैंप्स में काफी मददगार हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर महिला को महीने में एक बार पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दौरान परेशानी का सामना सभी करती हैं लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान असहनीय दर्द होता है। इससे बचने के लिए वह दवाइयों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ज्यादा दवा खाना भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ऐसे में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

    ऐसे कई सारे घरेलू नुस्खे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको पीरियड्स पेन से निजात मिल सकता है। दवाई के अलावा ऐसे कई तरह की चाय हैं, जो इस दर्द में मददगार साबित हो सकती हैं। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान पिए जाने वाली 6 तरह की चाय के बारे में।

    यह भी पढ़ें - पीरियड्स के पहले और दूसरे दिन रहता है तेज दर्द या ऐंठन? जानें कारण, ऐसे मिलेगी राहत

    पीरियड्स के दौरान दर्द कम करने के लिए पिएं ये चाय

    अदरक की चाय

    अदरक की चाय पीने से स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही इससे सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान इसे पीना बेहद लाभकारी माना जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को भी कम करते हैं।

    हल्दी वाला दूध

    सदियों से हल्दी को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। गरम दूध में हल्दी मिलाकर पीने से पीरियड के दर्द से राहत मिल सकती है। यह इस दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले असरदार नुस्खों में से एक है।

    खबरें और भी

    कैमोमाइल टी

    कैमोमाइल चाय पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान इस चाय के सेवन से पीरियड क्रैंप्स कम हो सकते हैं। कैमोमाइल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह गुण मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं।

    पुदीने की चाय

    पुदीना एक प्राकृतिक मसल रिलैक्सेंट है, जो ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है। पीरियड पेन के दौरान पुदीने की चाय पीने से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा पुदीने की चाय वेट लॉस के लिए भी बहुत लाभकारी होती है।

    दालचीनी की चाय

    दालचीनी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, इन कारणों से भी रुक जाते हैं पीरियड्स

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और इस दौरान होने वाले दर्द से राहत दे सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। पीरियड्स के दर्द का इलाज घर पर करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।