Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Missed Periods: सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, इन कारणों से भी रुक जाते हैं पीरियड्स

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 07:31 AM (IST)

    Missed Periods कई बार पीरियड मिस होने के कारण महिलाएं घबरा जाती हैं उन्हें लगता है कि कहीं वो प्रेग्ननेंट तो नहीं है। हालांकि एक-दो दिन पीरियड लेट हान ...और पढ़ें

    Missed Periods: इन कारणों की वजह से भी हो जाते हैं पीरियड मिस,
    Missed Periods: इन कारणों की वजह से भी हो जाते हैं पीरियड मिस,

    HighLights

    1. पीरियड मिस होने के कई कारण हो सकते हैं।
    2. बर्थ कंट्रोल दवाई लेने के कारण भी पीरियड लेट हो सकता है।
    3. मोटापा भी पीरियड मिस होने का एक कारण हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Missed Periods: पीरियड एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन कई बार जब किसी महिला के पीरियड मिस हो जाते हैं, तो उसे चिंता लग जाती है कि पीरियड किस वजह से मिस हुए हैं। ज्यादातर प्रेग्नेंसी होने से पीरियड मिस होते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ अन्य कारणों की वजह से भी पीरियड मिस हो सकते हैं। ये आपके शरीर में हो रहे बदलाव की ओर इशारा करते हैं।

    कितने समय तक पीरियड मिस होना आम बात है?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 21-30 दिनों तक का पीरियड साइकिल आम होता है, लेकिन अगर 6 हफ्ते या उससे ज्यादा समय से पीरियड नहीं आए हैं तो इसका मतलब है कि पीरियड्स मिस गए हैं।

    यह भी पढ़ेंHealth Tips: पपीता खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

    पीरियड मिस होने के कई कारण हो सकते हैं

    तनाव

    तनाव भी पीरियड लेट मिस होने का कारण हो सकता है। तनाव के कारण हॉर्मोनल इम्बैलेंस होता है जिसके कारण पीरियड इरेगुलर हो जाते हैं और पीरियड के दौरान पेट दर्द और ऐंठन होती है।

    मोटापा

    मोटापा भी पीरियड मिस होने का एक कारण हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जिस महिला का वेट बहुत ज्यादा होता है, उनके शरीर में एस्ट्रोजन लेवल ज्यादा होता है जिस कारण पीरियड प्रभावित हो सकता है।

    वजन का घटना

    कई बार वजन घटने की वजह से भी पीरियड मिस हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं और आपका वजन तेजी से घट रहा है तो इससे भी हॉर्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं और पीरियड मिस हो जाता है।

    खबरें और भी

    बर्थ कंट्रोल दवाई का सेवन

    कई बार महिलाएं प्रेग्नेंसी से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल दवाई खा लेती है, जिसके कारण शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है और कई बार पीरियड्स मिस हो जाते है।

    पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

    जिन महिलाओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या PCOS जैसी बीमारी हो उन्हें भी पीरियड मिस होने की समस्या होती है। PCOS एक ऐसी समस्या है, जिसमें महिलाएं ओव्यूलेट नहीं कर पाती हैं और एण्ड्रोजन लेवल बढ़ जाता है और कई बार ओवरी में सिस्ट हो जाता है जिससे पीरियड इरेगुलर हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Carrots Health Benefits: वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, गाजर खाने के हैं हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik