यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: पपीता खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास
Health Tips अक्सर कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। ये हमारे शरीर को जरूरी पोषण देते हैं जिससे हम कई बीमारियों ...और पढ़ें

HighLights
- पपीता में विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन-ए जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं
- पपीता खाने के बाद कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए।
- इस फल को खाने के बाद ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: पपीता पका हो या कच्चा, यह सेहत के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। पपीते हर मौसम में मार्केट में मिलते हैं। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए सुबह पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन-ए जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इतने फायदेमंद होने के बावजूद भी पपीता के साथ या इसे खाने के बाद कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में, जिन्हें पपीता के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है।
फ्रूट चाट
फ्रूट चाट में कई तरह के फल शामिल होते हैं, लेकिन इसमें पपीते के साथ मिक्स कए गए अन्य फलों को खाते हैं, तो आपके पाचन पर असर पड़ता है। दरअसल फलों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और इन्हें एक साथ खाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। आपको गैस और सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए पपीते का सेवन अन्य फलों के साथ नहीं करना चाहिए।
ठंडा पानी
अगर आप पपीते खाने के ठीक बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और पाचन की समस्या भी हो सकती है। पपीते खाने के बाद गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे पाचन सही रहता है।
यह भी पढ़ें: Aging Signs: उम्र से पहले चेहरे पर नजर आने लगे हैं एजिंग साइन, तो लगाएं आंवले से बने ये फेस पैक
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही, पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन प्रोटीन को अवशोषित करता है। इसलिए पपीते खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप पपीते के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे गैस, सूजन, या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एसिडिक फूड्स
एसिडिक फूड्स जैसे संतरा, अंगूर, नींबू, टमाटर आदी के साथ पपीते खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
खबरें और भी
अंडे
पपीते खाने के बाद अंडा गलती से भी न खाएं। दोनों को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या अपच, मतली, कब्ज और उल्टी आदि से परेशान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:सर्दी-जुकाम से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें Immunity बढ़ाने वाले ये फूड्स
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik