Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Carrots Health Benefits: वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, गाजर खाने के हैं हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:52 AM (IST)

    Health Benefits Of Carrots गाजर को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। कुछ लोग इसे सलाद में शामिल करते हैं तो वहीं कई लोग गाजर की सब्जी जूस या हलवा खाना ...और पढ़ें

    Health Benefits Of Carrots: गाजर खाने के हैं कई फायदे
    Health Benefits Of Carrots: गाजर खाने के हैं कई फायदे

    HighLights

    1. गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं।
    2. स्किन को स्वस्थ रखने में भी मददगार होती है गाजर।
    3. गाजर में मौजूद गुण शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और सूजन से बचाते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Carrots: गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। गाजर का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। आप इसे सब्जी, सलाद या मीठे के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। आइए जानते हैं, गाजर खाने के अनगिनत फायदे।

    आंखों की रोशनी बढ़ती है

    आजकल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण कम उम्र में ही लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गाजर में मौजूद विटामिन-ए, लाइकोपीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और आपकी आंखें लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं।

    वजन घटाने में मददगार

    गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। इसे खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम से रहना चाहते हैं दूर, तो आज से ही खाएं Immunity बढ़ाने वाले ये फूड्स

    पाचन बेहतर बनता है

    गाजर पाचन को बढ़ावा देती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह मल त्याग को आसान बनाती है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गाजर आपकी इस समस्या को हल कर सकती है।

    खबरें और भी

    हाई बीपी को कंट्रोल करती है

    पोषक तत्वों से भरपूर गाजर हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती है। इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी गाजर काफी सहायक है, जिससे आप घातक बीमारियों से बच सकते हैं।

    इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

    जैसा कि आप जानते हैं कि गाजर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-के, फॉस्फोरस और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। गाजर में मौजूद गुण हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और सूजन से भी शरीर को बचाते हैं।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    गाजर में बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, लाइकोपीन और कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इसलिए कच्ची गाजर खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिलते हैं।

    यह भी पढ़ेंMilk Side Effects: जरूरत से ज्यादा पिएंगे दूध तो सेहत को होंगे ये नुकसान

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik