यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
High Blood Pressure: हाई बीपी के मरीज पी सकते हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
High Blood Pressure हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक बीमारियों में से एक है। इन दिनों बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई लोग इस बीमारी से ज ...और पढ़ें

HighLights
- दवा के अलावा खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में आंवला अदरक का जूस शामिल करना चाहिए।
- धनिया के बीज का पानी ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मददगार है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें बढ़ते वजन, बैड कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, बहुत अधिक तनाव में रहना आदि कारण हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा अल्कोहल पीते हैं, तो इसके कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। जेनेटिक कारणों की वजह से भी यह बीमारी हो सकती है।
हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दवा के अलावा खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशन लवनीत बत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिन्हें पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
View this post on Instagram
आंवला अदरक का जूस
आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा आंवला ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है, तो वहीं अदरक में भी ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो वासोडिलेशन को बढ़ावा देते हैं। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में आंवला अदरक का जूस शामिल करना चाहिए।
धनिया के बीज का पानी
धनिया के बीज का पानी ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मददगार है। यह आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।
खबरें और भी
चुकंदर टमाटर का रस
चुकंदर नाइट्रेट (NO3) से भरपूर होता है और इसमें बीपी को कम करने की गुण पाए जाते हैं। टमाटर के अर्क में लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो चुकंदर और टमाटर का रस पी सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik