Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ फल नहीं, बीमारियों की काट है यह 'हरा फल', इसके 6 फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 03:49 PM (GMT+05:30)

    खराब लाइफस्टाइल के बीच क्या आप एक ऐसे सुपरफूड की तलाश में हैं, जो आपकी पूरी सेहत सुधार दे? आयरन, कैल्शियम और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो वजन घटान ...और पढ़ें

    रोजाना एवोकाडो खाने से सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे (Picture Credit - Canva)

    रोजाना एवोकाडो खाने से सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. एवोकाडो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है

    2. रोजाना एवोकाडो को डाइट में शामिल करना चाहिए

    3. एवोकाडो खाने से वजन कम होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन किया जाए। इससे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। ऐसे में नाशपाती जैसा दिखने वाला हरा फल एवोकाडो (Avocado) पोषण का ऐसा खजाना है, जो पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर है। आइए जानते हैं एवोकाडो के 6 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    वजन घटाने में मदद

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एवोकाडो आपकी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यही वजह है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    दिल को रखें मजबूत

    avocado keep your heart strong

    (Picture Credit - Canva)

    एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है। रोजाना एवोकाडो खाना दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है

    स्किन को बनाए ग्लोइंग

    एवोकाडो में विटामिन E और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इसका नियमित सेवन स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और समय से पहले होने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी को बनाएं मजबूत

    avocado Make immunity strong

    (Picture Credit - Canva)

    एवोकाडो में मौजूद विटामिन C, B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

    पाचन तंत्र को करें दुरुस्त

    एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में यह फल काफी कारगर माना जाता है।

    आंखों के लिए अच्छा

    एवोकाडो में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाते हैं। इससे उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

    कैसे करें एवोकाडो का सेवन?

    health benefits of avocado

    (Picture Credit - Canva)

    एवोकाडो को आप सलाद, टोस्ट, स्मूदी या फिर सब्जी के रूप में आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कैलोरी बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें - पेट की चर्बी और कोलेस्ट्रॉल दोनों होंगे कम: सर्दियों की डाइट में आज ही जोड़ें अंजीर, हार्ट रहेगा हेल्दी

    यह भी पढ़ें - आपके गमले में लगा यह लाल फूल है सेहत का खजाना, इसका पानी पीने के फायदे आपको चौंका देंगे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।