Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवरात्र के 9 द‍िन रख रहे हैं व्रत, तो काम आएंगे डाइट से जुड़े 6 ट‍िप्‍स; शरीर भी रहेगा एनर्जेट‍िक

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 02:55 PM (IST)

    नवरात्र का व्रत सही खानपान और हाइड्रेशन के साथ रखते हैं तो इससे आपकी आस्‍था भी बनी रहेगी। साथ ही आप बीमारी भी नहीं पड़ेंगे। संतुलित भोजन पर्याप्त पानी ...और पढ़ें

    नवरात्र के व्रत में आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Source: Freepik)
    नवरात्र के व्रत में आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र जल्द ही शुरू होने वाला है।
    2. भक्‍त 9 द‍िनों तक उपवास रखते हैं।
    3. आप डाइट से जुड़ी इन बातों का ख्‍याल रखें।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है। इस बार आठ द‍िनों तक नवरात्र में व्रत रखे जाएंगे। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के प्रति सिर्फ आस्‍था ही नहीं बढ़ती, बल्कि व्रत रखने से शरीर की कई समस्‍याएं भी कम हो सकती हैं। नवरात्र में बॉडी को डिटॉक्‍स करने के लिए व्रत रखना एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। इस दौरान खाने-पीने का व‍िशेष ध्‍यान रखना चाह‍िए। क्‍योंकि अगर खानपान का सही ध्यान नहीं रखा गया तो कमजोरी, एसिडिटी और अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

    अगर आप भी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं तो ये आर्टिकल एक बार जरूर पढ़ लें। हम आपको बताने जा रहे हैं क‍ि सेहतमंद रहने के लिए आपको क‍िन बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    सही डाइट लें

    व्रत के दि‍नों में भी शरीर को पोषण मिलना बहुत जरूरी है। साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल हल्के और पौष्टिक होते हैं। आप व्रत के द‍िनों में इन्‍हें खा सकते हैं। इसेके अलावा आलू, शकरकंद, केला और पनीर जैसी चीजों को खाने से भी एनर्जी बनी रहती है।

    पानी पीते रहें

    व्रत के टाइम पर आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में चक्‍कर आना, स‍िरदर्द और कमजोरी आपको परेशान कर सकती है। कोश‍िश करें क‍ि व्रत के समय भी चार लीटर पानी जरूर प‍िएं। नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों का जूस भी बेहतर विकल्प है। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

    खबरें और भी

    फल और ड्राई फ्रूट्स खाएं

    व्रत में आप फल और मेवे खा सकते हैं। इनमें फाइबर और नेचुरल शुगर होती है जो शरीर से एनर्जी को कभी नहीं कम होने देगी। इससे ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा।

    तली-भुनी चीजों से बचें

    व्रत के दौरान लोग अक्सर पकौड़े, पूड़ी और अधिक घी-तेल वाले खाने को प्राथम‍िकता देते हैं। ये आपको नुकसान कर सकती है। आप एसिडिटी का श‍िकार हो सकते हैं। आलू, साबूदाना खिचड़ी और दही-फल एक बेहतरीन व‍िकल्‍प हैं।

    ज्‍यादा देर तक भूखे न रहें

    नवरात्र व्रत का मतलब यह नहीं कि आप पूरे दिन कुछ भी न खाएं। हर 2-3 घंटे में आप कुछ न कुछ खाते रहें। इससे आपको कमजोरी भी नहीं होगी।

    प्रोटीन वाली चीजों को डाइट में करें शाम‍िल

    नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग अपनी डाइट में पनीर, दही, दूध और बादाम जैसी चीजों को जरूर शाम‍िल करें। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन म‍िलेगा। ये आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रखेंगे।

    यह भी पढ़ें: अयोध्या की रामनवमी, शक्तिपीठों में अनुष्ठान; देशभर में कुछ इस तरह से मनाई जाती है Chaitra Navratri

    यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना