Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीख-चीखकर किडनी फेलियर के बारे में बताते हैं 6 लक्षण, जरा-सी चूक ले सकती है आपकी जान

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 10:00 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का किडनी फेल होने से निधन हो गया। किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी पर बुरा अ ...और पढ़ें

    किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण पहचानें और बचाव करें
    किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण पहचानें और बचाव करें

    HighLights

    1. किडनी हमारे शरीर में बेहद अहम अंगों में से एक है।
    2. हालांकि, कई वजहों से इसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
    3. इसके खराब होने पर आपको शरीर में कुछ खास लक्षण नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कई तरह की बीमारियों से परेशान चल रहे हैं, जिसके चलते उनकी किडनी फेल हो गई और उनका निधन हो गया। किडनी हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है, जिससे कई जरूरी फंक्शन पूरे होते हैं।

    आमतौर पर किडनी फेलियर के मामले बुढ़ापे में सामने आते हैं, लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगता है, जिससे किडनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि किडनी का खास ख्याल रखा जाए और साथ ही इसके कुछ शुरुआती लक्षणों की पहचान भी जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो आपको समय रहते खुद को बचाने में मदद करेगी।

    यह भी पढ़ें- आपको भी रुक-रुक कर आता है यूर‍िन? Kidney Failure का हो सकता है पहला संकेत; घर पर ऐसे जांचें सेहत

    एंकल और पैरों में सूजन

    बिना वजह पैरों और एंगल में सूजन को अनदेखा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, यह किडनी की फंक्शनिंग में गड़बड़ी का संकेत है। किडनी के सही तरीके से काम न करने की वजह से शरीर में सोडियम जमा हो सकता है, जो पैरों, टखनों (एंकल), टांगों, हाथों और चेहरे में सूजन का कारण बन सकती है।

    थकान और कमजोरी

    किडनी की फंक्शनिंग में कमी से शरीर में टॉक्सिन्स का जमा हो सकते हैं, जिससे लगातार थकान और कमजोरी बनी रहती है। इसके अलावा, किडनी की बीमारियां एनीमिया का कारण भी बन सकती हैं, जिससे थकान और बढ़ जाती है। इसलिए बिना वजह होने वाला थकान को अनदेखा न करें।

    खबरें और भी

    आंखों के आसपास सूजन

    अगर आपकी किडनी खराब होने लगी है, जो इसके कुछ लक्षण आपकी आंखों में भी नजर आने लगते हैं। ऐसा तब होता है, जब किडनी डैमेज होने की वजह से यूरिन में मौजूद प्रोटीन की उपस्थिति के कारण हो सकता है।

    यूरिन के पैटर्न में बदलाव

    यूरिन के पैटर्न में बदलाव किडनी की बीमारी के सबसे ज्यादा गौर किए जाने वाले लक्षणों में से एक है। यूरिन पैटर्न में यह बदलाव निम्न हो सकते हैं-

    • ज्यादा पेशाब आना, खासकर रात में (नोक्टुरिया)
    • गहरा, जंग जैसा या भूरे रंग की यूरिन
    • झागदार या बुलबुले वाला पेशाब, जो प्रोटीन की मौजूदगी का संकेत देता है
    • यूरिन में खून (हेमट्यूरिया)

    मांसपेशियों में ऐंठन

    सोडियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन मांसपेशियों और नर्व्स की फंक्शनिंग में बाधा बन सकते हैं। इसकी वजह से ही मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। इसलिए इसे भी इग्नोर न करें।

    भूख न लगना

    किडनी की बीमारी से मतली और उल्टी हो सकती है, जिससे भूख कम हो सकती है और वजन भी कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- यूरिन में दिखने वाले ये 5 लक्षण करते हैं किडनी खराब होने का इशारा, तुरंत भागें डॉक्टर के पास