यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Diabetes Day 2023: 7 'S' जो बन सकते हैं डायबिटीज की वजह, इससे बचने के लिए आज से ही छोड़ दें ये आदतें
World Diabetes Day 2023 जब पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है तो खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती ह ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 14 नवंबर को दुनियाभर मेंं World Diabetes Day मनाया जाता है।
- डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है।
- डायबिटीज का काऱण बन सकती हैं आपकी ये आदतें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Diabetes Day 2023: मधुमेह को डायबिटीज और शुगर के नाम से भी कहा जाता है। ये एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को दुनियाभर मेंं World Diabetes Day मनाया जाता है। वैसे डायबिटीज आनुवांशिक भी होता है और दूसरा आपकी खराब लाइफस्टाइ की वजह से भी डायबिटीज होने की पूरी-पूरी संभावना बनी रहती है। मधुमेह के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो नॉर्मल से ज्यादा होना ठीक होता है और ना ही कम होना। समय-समय पर हेल्थ चेकअप के जरिए आप इसकी स्थिति का पता लगा सकते हैं। शुगल लेवल का एकदम से बढ़ जाना पर या फिर एकदम से कम हो जाना, दोनों ही स्थितियां मरीज के लिए खतरनाक होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जो बन सकती हैं डायबिटीज बीमारी का कारण।
7 'S' जो बन सकते हैं डायबिटीज के कारण
Sleep
अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है, इससे तनाव दूर होता है और तनाव दूर होने से कई सारी समस्याएं कम हो जाती हैं। रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।
Sedentary lifestyle
अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो है, तो समझ लीजिए आप कई सारी बीमारियों को दावत दे रहे हैं। दरअसल हम जो भी खाते हैं, वो किसी तरह की एक्टिविटी न करने पर शरीर में चर्बी के रूप में जमा होनी लगती है। जिस वजह से मोटापा बढ़ता है। मोटापे की वजह से कई तरह हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जो शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
Stress
किसी भी तरह का तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। स्ट्रेस से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। बीपी बढ़ने से शुगर लेवल भी ऊपर-नीचे होता रहता है।
Salt
खाने में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा बीपी बढ़ाने का काम करता है और जैसा कि ऊपर बताया कि ब्लड प्रेशर से शुगर लेवल प्रभावित होता है।
Sugar
खाने में बहुत ज्यादा चीनी या फिर मीठी चीज़ों का सेवन शुगर लेवल को बढ़ने का काम करता है, इससे तो हम सब वाकिफ होंगे ही। अगर आपको मीठी चीज़ें पसंद हैं, तो शुगर लेवल न बढ़ें इसके लिए शारीरिक व्यायाम जरूर करें।
खबरें और भी
Smoking
स्मोकिंग करने से फेफड़ों के साथ दिल पर ही असर पड़ता है। स्मोकिंग करने से इंसुलिन का कामकाज प्रभावित होता है।
Spirits
एल्कोहल का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही खराब होता है। इससे मोटापे के साथ बीपी और शुगर बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना होती है।
Chitharesh Kongarampilly Natesan, बॉडी बिल्डर का कहना है कि, 'डायबिटीज भारत में एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या है, जिससे 11.4 प्रतिशत जनसंख्या या लगभग 101 मिलियन लोग आज के समय में शिकार हैं। साथ ही 15.3% जनसंख्या या लगभग 136 मिलियन लोग प्री-डायबिटिक से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के खतरों से बचे रहने के लिए इसे सही तरीके से मैनेज करना सबसे जरूरी है। जिसमें खानपान और व्यायाम का सबसे बड़ा रोल होता है। योग, वॉक, साइकिलिंग, स्विमिंग किसी भी तरह की एक्टिविटीज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें स्वस्थ रहने के लिए।'
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ेंः- Diabetes Diet Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 अनाज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Pic credit- freepik