Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes Diet Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 अनाज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 09:24 AM (IST)

    Diabetes Diet Tips बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के ...और पढ़ें

    Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में खाएं ये 5 आनाज
    Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में खाएं ये 5 आनाज

    HighLights

    1. बाजरा डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
    2. फॉक्सटेल मिलेट खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
    3. ज्वार फाइबर से समृद्ध होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet Tips: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण डायबिटीज की समस्या आम होती जा रही है। यह बीमारी मरीज के हर अंग को प्रभावित करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इस बीमारी में जांच की कमी और बढ़ते ब्लड शुगर के कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

    डायबिटीज के मरीजों का अपनी डाइट विशेष ख्याल रखना चाहिए। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में हो सकता है। ऐसे में खानपान को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है कि क्या खाएं जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे।

    अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुछ अनाजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ये अनाज ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल रखने में बेहद मददगार हैं। तो आइए जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन-से मिलेट्स ज्यादा फायदेमंद हैं।

    फॉक्सटेल मिलेट

    फॉक्सटेल मिलेट अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो फॉक्सटेल मिलेट यानी कंगनी और काकुम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह टाइप 2 डायबिटीज में काफी फायदेमंद है। इसे खान से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, डायबिटीज में चावल और गेहूं के बजाय फॉक्सटेल मिलेट खाने पर ब्लड शुगर सामान्य हो सकता है।

    ज्वार

    ज्वार फाइबर से समृद्ध होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है। यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन कंट्रोल करने में भी सहायता करता है।

    बार्नयार्ड बाजरा

    बार्नयार्ड बाजरा को सांवा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और इसे पचने में समय लगता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो डायबिटीज के मरिजों के लिए गुणकारी है।

    खबरें और भी

    फिंगर मिलेट

    फिंगर मिलेट आमतौर पर रागी के रूप में मनाया जाता है। इसमें अन्य अनाज की तुलना में अधिक कैल्शियम और पोटौशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। फिंगर मिलेट में फाइबर, खनिज और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है।

    बाजरा

    बाजरा में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में धीरे-धीरे पचता है, जिससे ग्लूकोज रक्त में धीमी गति से प्रवाहित होता है। यह डायबिटीज के मरीजों में रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल रखने में योगदान देता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik