Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक गिलास गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से शरीर में नजर आएंगे 8 बदलाव, बस 30 दिन ट्राई करके देखें

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 08:47 AM (IST)

    आयुर्वेद में घी को सेहत के लिए काफी पौष्टिक और फायदेमंद (Ghee Benefits) माना जाता है। इसलिए हमारे बड़े-बुढ़े भी हमें घी खाने की सलाह देते थे लेकिन क्य ...और पढ़ें

    घी में छिपे हैं सेहत के कई लाभ (Picture Courtesy: Freepik)
    घी में छिपे हैं सेहत के कई लाभ (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. घी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इसमें हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
    3. सुबह गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्वेद में घी को 'स्वर्ण' यानी 'सोने' के समान माना जाता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने की आदत आपके शरीर को कई तरह से फायदा (Ghee Benefits) पहुंचा सकती है।

    गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना एक प्राकृतिक उपचार है (Ghee With Warm Water Benefits), जो पाचन तंत्र को मजबूत करने से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने तक कई फायदे देता है। आइए जानते हैं कि गुनगुने पानी में घी पीना आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद (Health Benefits of Ghee With Warm Water) है।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाना

    घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। गुनगुने पानी के साथ घी पीने से पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ करके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: रोज दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत में होंगे चौंकाने वाले बदलाव; सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज

    वजन नियंत्रण में मददगार

    घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गुनगुने पानी के साथ घी पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और भूख को कंट्रोल करता है, जिससे अनियंत्रित खाने की आदत पर लगाम लगती है।

    खबरें और भी

    त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

    घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी देता है और उसे चमकदार बनाता है। साथ ही, यह बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। रोज सुबह घी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से त्वचा की रंगत निखरती है और बालों का झड़ना कम होता है।

    इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

    घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। गुनगुने पानी के साथ घी पीने से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करती है।

    जोड़ों के दर्द से राहत

    घी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह जोड़ों को लचीला बनाता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। नियमित रूप से घी को पीनी में मिलाकर पीने से गठिया और अन्य जोड़ों से संबंधित समस्याओं में आराम मिलता है।

    शरीर को डिटॉक्स करना

    गुनगुने पानी के साथ घी पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह लिवर और किडनी को साफ करके उनकी काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इससे शरीर का नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन तेज होता है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

    घी में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह याददाश्त को तेज करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। गुनगुने पानी के साथ घी मिलाकर पीने से मन शांत रहता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

    हार्मोनल संतुलन बनाए रखना

    घी में मौजूद हेल्दी फैट्स हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। घी महिलाओं में पीरियड्स से संबंधित समस्याओं को कम करता है और हार्मोनल असंतुलन को दूर करता है।

    यह भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से लेकर सर्दी-जुकाम तक, देसी घी में काली मिर्च मिलाकर खाने से दूर होंगी 5 परेशानियां

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।