विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 फल जो शरीर में कभी भी नहीं होने देंगे विटामिन-बी6 की कमी, आज से शुरू कर दें खाना

Published: Sat, 02 Nov 2024 09:07 AM (GMT+05:30)

विटामिन-बी के कई प्रकार होते हैं जिनमें से एक विटामिन-बी6 है। विटामिन-बी6 हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। ...और पढ़ें

विटामिन-बी6 की कमी बन सकती है परेशानी की वजह (Picture Courtesy: AI Generated/ Freepik)
विटामिन-बी6 की कमी बन सकती है परेशानी की वजह (Picture Courtesy: AI Generated/ Freepik)

HighLights

  1. विटामिन-बी6 हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
  2. शरीर में विटामिन-बी6 की कमी की वजह से थकान, कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं।
  3. कुछ फलों से विटामिन-बी6 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो कई तरह के विटामिन्स का समूह है। जिसमें बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7, बी9 और बी12 शामिल हैं। ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसमें विटामिन बी6 (पाइरिडॉक्सिन) शरीर में प्रोटीन,मेटाबॉलिज्म, नर्वस सिस्टम और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाला पोषक तत्व है। इसकी कमी (Vitamin-B Deficiency) से थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और एनीमिया जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए शरीर में इसकी कमी होने की वजह से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। कुछ फल (Fruits For Vitamin-B6) ऐसे हैं जिनका नियमित सेवन करने से शरीर में कभी भी विटामिन-बी6 की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।

विटामिन-बी6 से भरपूर फल

  • केला- विटामिन-बी6 से भरपूर केला दिमाग के स्वास्थ्य और मूड को सुधारने में मदद करता है। मीडियम साइज का एक केला हमें 0.4 मिलीग्राम विटामिन-बी6 प्रदान करता है। यह पाचन को भी बढ़ावा देता है और ऊर्जा भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: रेड ब्लड सेल बनाने के लिए बेहद जरूरी है Vitamin B12, इन संकेतों से समझें शरीर में इसकी कमी

  • पपीता- पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का अच्छा स्रोत है। एक कप पपीता खाने से 0.1 मिलीग्राम विटामिन-बी6 की प्राप्ति होती है, जो इम्यून पावर को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।
  • तरबूज- इसमें पानी की अधिकता के साथ-साथ विटामिन-बी6 की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और हाइड्रेशन बनाए रखने में सहायक है, और मानसिक स्वास्थ्य और इम्यून पावर को मजबूत बनाता है।
  • स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी विटामिन-बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो स्किन हेल्थ को बनाए रखती है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है।
  • नारियल- ताजे नारियल का सेवन शरीर में बी6 की मात्रा को बनाए रखता है, जो ऊर्जा बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होता है।
  • संतरा- संतरा विटामिन-सी और बी6 का बेहतरीन स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
  • अनानास- अनानास में पाचन सुधार के गुण और विटामिन-बी6 की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो तनाव कम करने में सहायक है और मांसपेशियों की थकान को दूर करता है।
  • आम- आम विटामिन-बी6 का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।

इन फलों का नियमित सेवन न केवल विटामिन-बी6 की कमी को दूर रखता है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ चिकन-अंडे और मछली ही नहीं हैं Vitamin B12 का सोर्स, ये ड्राई फ्रूट्स भी कर सकते हैं इसकी कमी दूर

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।