किडनी में पथरी होने पर शरीर देता है 8 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
किडनी स्टोन आज के समय में एक ऐसी साइलेंट बीमारी बन गई है, जो सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी सबसे ज्यादा अपना शिकार बना रही है। इसका दर्द इ ...और पढ़ें

सिर्फ पानी कम पीना ही नहीं, ये गलतियां भी बनाती हैं किडनी में पथरी (Picture Credit - Canva)
HighLights
अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ गई है
किडनी स्टोन से बचने के लिए करें ये काम
इन संकेतों से पहचानें किडनी स्टोन के शुरुआती लक्षण
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें कई बीमारियों को जन्म देती हैं। इन्हीं में से एक तेजी से बढ़ती समस्या है किडनी स्टोन, जिसे पथरी भी कहा जाता है। आजकल यह समस्या सबसे ज्यादा 20 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में देखी जा रही है। किडनी स्टोन कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि यह गलत आदतों का नतीजा होती है।
इस समस्या की चपेट में आने से पहले सही जानकारी और सावधानी न बरती जाए तो यह गंभीर दर्द और किडनी डैमेज का कारण बन सकती है। अगर समय रहते इसके कारणों और शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो बड़े इलाज और सर्जरी से बचा जा सकता है।
क्या होती है किडनी स्टोन?
किडनी स्टोन तब होता है जब शरीर में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पर्याप्त पानी न पीने की वजह से ये तत्व यूरिन के जरिए बाहर नहीं निकल पाते और धीरे-धीरे गुर्दे के अंदर छोटे-छोटे क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। समय के साथ ये क्रिस्टल आपस में जुड़कर सख्त पथरी बन जाते हैं। यह पथरी किडनी में ही नहीं रुकती, बल्कि यूरेटर में फंसकर पूरे यूरिन सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।
किडनी स्टोन के कारण
- मोटापा
- डिहाइड्रेशन
- खाने में प्रोटीन, नमक या ग्लूकोज की ज्यादा होना
- हाइपरपैराथायरायडिज्म कंडीशन
- गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी
- दवाइयों का असर
- जेनेटिक प्रॉब्लम
किडनी स्टोन के मुख्य लक्षण
- कमर या पेट में दर्द
- यूरिन में खून आना
- मतली और उल्टी
- यूरिन से बदबू आना
- बुखार और ठंड लगना
- बार-बार यूरिन आना
- कम यूरिन आना
- यूरिन आते समय दर्द होना
किडनी स्टोन का बाहर निकलना काफी दर्दनाक हो सकता है। कभी-कभी, इसे निकालने के लिए सिर्फ दवाइयां लेना और खूब पानी पीना ही काफी नहीं होता है। यह समस्या यूरिन बनाने वाले अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कुछ मामलों में, सर्जरी की भी सहारा लेना पड़ सकता है। अगर आपको भी पथरी की समस्या है, तो समय रहते डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।
खबरें और भी
पथरी होने पर क्या करें?
- सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर आप किडनी स्टोन के खतरा कम कर सकते हैं।
- खूब पानी पिएं।
- वजन कंट्रोल रखें।
- एनिमल प्रोटीन कम खाएं।
- चीनी और सोडियम की ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।
- ऑक्सालेट से भरपूर फूड्स कम खाएं।
- कैल्शियम से भरपूर खाना खाएं और सप्लीमेंट्स लेने से बचें।
यह भी पढ़ें - बिना डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं Vitamin-D, तो हो जाएं सतर्क, किडनी फेलियर का बढ़ सकता है खतरा
यह भी पढ़ें - घी-तेल पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानिए सच्चाई
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।