Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acidity Remedies: फेस्टिव सीजन में आड़े नहीं आएगी एसिडिटी की समस्या, इन आसान नुस्खों से मिलेगी जल्द राहत

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 05:36 PM (IST)

    Acidity Remedies त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। करवा चौथ के बाद अब लोग दिवाली की तैयारी में लगे हुए हैं। यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होता ह ...और पढ़ें

    फेस्टिव सीजन में एसिडिटी से बचाएंगे ये उपाय
    फेस्टिव सीजन में एसिडिटी से बचाएंगे ये उपाय

    HighLights

    1. दिवाली का त्योहार बस आने वाला है। हर कोई इसकी तैयारियों में लगा हुआ है।
    2. हालांकि, फेस्टिव सीजन में अक्सर ज्यादा खाने की वजह से एसिडिटी हो जाती है।
    3. ऐसे में आप इन उपायों से इससे राहत पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Acidity Remedies: पूरा देश इस समय दिवाली की रौनक से जगमगा रहा है। कुछ ही दिनों में दीपों का पर्व आने वाला है। ऐसे में अब हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में जुटा हुआ है। दीपावली हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है। यही वजह है कि इस त्योहार के आने से पहले ही लोग कई सारी तैयारियों में जुट जाते हैं। शॉपिंग, घर की सजावट, पकवान-मिठाइयां इस त्योहार में चार चांद लगा देती हैं। हालांकि, त्योहारों की चकाचौंध और स्वादिष्ट पकवानों के स्वाद की वजह से लोग अक्सर अपनी डाइट का ध्यान नहीं देते।

    दिवाली का त्योहार खानपान के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, चहल-पहल और त्योहार की धूम के चलते हम अक्सर फेस्टिव सीजन में कुछ ज्यादा खा लेते है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हमें परेशान करने लगती हैं। ब्लोटिंग और एसिडिटी इन्हीं समस्याओं में से एक है। अगर आप भी अक्सर फेस्टिव सीजन में अक्सर एसिडिटी आदि का शिकार हो जाते हैं, तो चिंता न करें। इन आसान उपायों की मदद से आप एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं और त्योहार के इस सीजन में अपने मनपंसद पकवान खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- पटाखे या दीये से जल जाएं तो इन फर्स्ट एड टिप्स से करें इलाज

    हींग होगी फायदेमंद

    हींग अपने कई गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें अपच और बदहजमी से राहत दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो फेस्टिव सीजन में आपको बेझिझक खाने में मदद करेगी। पाचन से जुड़ी समस्या में इसे इस्तेमाल करने के लिए खड़ी हींग को पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब समस्या होने पर इसे हल्के गर्म पानी के साथ मिलाकर खा लें। इस नुस्खें से कुछ ही देर में गैस की समस्या से राहत मिल जाएगी।

    सौंफ भी होगी मददगार

    ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से अगर आपको पेट में जलन की समस्या हो रही है, तो इसके लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच सौंफ को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अब सुबह उठकर इसे पीस लें और फिर इसके बाद खा लें। ऐसा करने से कुछ ही देर में पेट की जलन से राहत मिल जाएगी।

    खबरें और भी

    अजवाइन है रामबाण इलाज

    फेस्टिन सीजन में ज्यादा खाने की वजह से अगर आपको एसिडिटी की समस्या हो गई है, तो अजवाइन किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। यह पाचन से जुड़ी हर समस्या का अचूक इलाज है। इसे इस्तेमाल करने के लिए काला नमक और अजवाइन को एक साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खा लें। कुछ ही देर में आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी।

    सौंठ भी है गुणकारी

    पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए सौंठ भी गुणकारी साबित होती है। अगर आप ज्यादा खाने की वजह से एसिडिटी की समस्या से परेशान हो रहे हैं, तो सौंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच सौंठ लें और उसे गर्म पानी के साथ खा लें। इस नुस्खें की मदद से आपको कुछ ही देर में गैस से राहत महसूस होगी।

    यह भी पढ़ें- बनाना चाहते हैं अपनी दिवाली को सुरक्षित और खुशहाल, तो इन बातों का रखें ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik