Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: पटाखे या दीये से जल जाएं तो इन फर्स्ट एड टिप्स से करें इलाज

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 04:18 PM (IST)

    दिवाली का त्योहार मनाते समय कई बार हमने दुर्घटना होने की खबरें भी सुनी हैं। अगर सावधानी न बरती जाए तो पटाखों या दीये से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए ...और पढ़ें

    दिवाली पर पटाखों से जलने पर ऐसे करें फर्स्ट एड
    दिवाली पर पटाखों से जलने पर ऐसे करें फर्स्ट एड

    HighLights

    1. दिवाली इस साल 12 नवंबर को मनाई जाएगी।
    2. दिवाली में पटाखों और दीये से जलने का खतरा रहता है।
    3. जानें कैसे करें जलने पर फर्स्ट एड।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: दिवाली का त्योहार खुशियों से भरा होता है। लोग कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। मिठाइयां खाना, दीये जलाना, पटाखें फोड़ना दिवाली का अहम हिस्सा माने जाते हैं। लेकिन रोशनी का यह त्योहार आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। दिवाली पर आग लगने और जलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। दीये या पटाखे जलाते समय दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस त्योहार पर अपनी फर्स्ट एड किट को तैयार रखें। फर्स्ट एड का मतलब होता है, किसी भी दुर्घटना के बाद दिया जाने वाला पहला इलाज। आइए जानते हैं दिवाली पर जलने पर कैसे करें फर्स्ट एड

    आग को फैलने से रोकें

    अगर कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ गया है, तो सबसे पहले आग बुझाने की कोशिश करें। इसके लिए आप आग पर पानी डाल सकते हैं या कंबल की मदद से आग बुझाने की कोशिश करें। उस व्यक्ति को आग वाली जगह से दूर करें। इससे और अधिक जलने से वह व्यक्ति बच पाएगा।

    कपड़ों को हटाएं

    व्यक्ति के जले हुए पार्ट्स से कपड़े, गहने, बेल्ट आदि को हटाएं। ये जली हुई त्वचा पर चिपक सकते हैं। इसलिए इन्हें आराम से हटाएं लेकिन यह जल्दी करें, ऐसा नहीं करने पर वह जगह सूज सकती है और बाद में इन्हें हटाने में और तकलीफ होगी। हालांकि, अगर कपड़ा जली हुई जगह पर चिपक गया है, तो उसे खुद से हटाने की कोशिश न करें।

    यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं अपने पेट की दिवाली को खुशहाल, तो एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें उनका ख्याल

    Burn Safety Tips

    चलते पानी से धोएं

    जली हुई जगह को कम से कम 20 मिनट तक चलते हुए पानी से धोएं। इसके लिए आप जले हुए पार्ट को नल के नीचे पानी चलाकर धोएं। जली हुई जगह को धोने के लिए कभी भी बर्फ वाले पानी का या बर्फ का इस्तेमाल न करें। न ही उस जगह पर ठंडक के लिए बर्फ लगाएं।

    खबरें और भी

    जले हुए हाथ या पैर को उठा कर रखें

    जले हुए पार्ट को नॉर्मल लेवल से थोड़ा ऊपर उठाकर रखें। ऐसा करने से उस पार्ट में सूजन कम होगी। कोशिश करें उन्हें मोड़ें नहीं बल्कि सीधा रखें।

    छालों को फोड़ें नहीं

    जलने की वजह से अगर छाले हो गए हैं, तो उन्हें गलती से भी न फोड़ें। ऐसा करने से इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए छालों को बैंडेज या कपड़े से ढक कर रखें। हालांकि जले हुए पार्ट को ढकते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट बैंडेज न बांधें।

    डॉक्टर से मिलें

    अगर ज्यादा नहीं जला है, तो आप घर पर ही जली हुई जगह पर दवाई लगा कर उसे ढक सकते हैं लेकिन यदि व्यक्ति ज्यादा जल गया है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें ताकी सही इलाज किया जा सके और आगे समस्या ज्यादा न बढ़े।

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर सजावट से लेकर कपड़े, जूलरी हर तरह की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik