Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली पर सजावट से लेकर कपड़े, जूलरी हर तरह की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:09 AM (IST)

    Diwali 2023 दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घर सफाई सजावट से लेकर कपड़े जूलरी पूजा-पाठ से जुड़ी कई चीज़ों की खरीददारी इस फेस्टिवल में की जाती है ...और पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स
    Diwali 2023: दिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स

    HighLights

    1. इस साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार।
    2. दिवाली शॉपिंग के लिए दिल्ली के बेस्ट मार्केट्स।
    3. दिल्ली के ऐसे मार्केट्स जहां आप बजट में कर सकते हैं शॉपिंग।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: दिवाली की रौनक बाजारों में नजर आने लगी है। सजावट से लेकर पहनने, रंगोली, दीयों से दुकानें सज चुकी हैं। दिवाली का त्योहार दो चार दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। हर एक दिन का अपना महत्व होता है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, भाई दूज सबके लिए अलग-अलग तैयारियां और गिफ्ट्स की प्लानिंग करनी होती है। ऐसे में बजट कई बार बिगड़ जाता है। अगर आपको भी करनी ही दिवाली की शॉपिंग वो भी बजट में, तो दिल्ली के इन मार्केट्स का रूख करें। जहां आप कम बजट में खरीद सकते हैं काफी सारी चीज़ें। 

    चांदनी चौक

    चांदनी चौक दिल्ली की बहुत ही पॉपुलर मार्केट है, जहां से आप कर सकते हैं लगभग हर चीज़ की शॉपिंग, फिर चाहे वो शादी की हो, दिवाली की है, बिजनेस से जुड़ी हो या फिर पूजा-पाठ की। इस मार्केट की सबसे अच्छी बात है कि यहां आप अपने बजट में शॉपिंग कर सकते हैं। मतलब यहां 100 रूपए से लेकर 100000 लाख रूपए तक का सामान मिलता है। अगर आप दिवाली शॉपिंग के लिए कहां जाएं इसे लेकर कनफ्यूज़ हैं या पता ही नहीं, तो बस चांदनी चौक निकल जाएं। एक ही जगह से आप घर सजावट, जूलरी, कपड़ों से लेकर फुटवेयर्स, फूलों तक हर एक चीज़ की शॉपिंग करके फ्री हो जाएंगे। हां, एक जरूरी बात कि रविवार के दिन यह मार्केट बंद रहती है।

    लाजपत नगर

    लाजपत की मार्केट भी साल के ज्यादातर महीने शॉपिंग करने वाले लोगों से गुलजार रहती है। ये मार्केट भी दिल्ली की बहुत फेमस मार्केट है। जहां आपको अपनी जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। हालांकि यहां मोलभाव करना आसान नहीं होता चांदनी चौक जितना, लेकिन क्वॉलिटी चीज़ें मिलेंगी इसकी गारंटी होती है। साड़ी, सूट, घर सजावट के लिए दीए, बंदनवार, पेंटिंग्स, ऊरली हर एक चीज़ मौजूद है। तो झोला उठाएं और निकल लें लाजपत की ओर।

    सरोजिनी नगर मार्केट

    यहां रोजाना ही आपको खचाखच भीड़ देखने को मिलेगी। खैर इसकी वजह भी है। बजट में खरीददारी के लिए इससे बेस्ट कोई दूसरी जगह नहीं। इंडियन, वेस्टर्न, वूलन, दिवाली से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज़ों से सज चुका है ये मार्केट। यहां आप जेब में कम पैसे भी लेकर आएंगे, तो आपका बैग खाली नहीं जाएगा, इसकी तो गारंटी है। 

    खबरें और भी

    दिल्ली हाट

    सरोजिनी नगर के पास ही दिल्ली हाट भी है। ये जगह अलग-अलग राज्यों के हैंडीक्रॉफ्ट चीज़ों के लिए मशहूर है। फेस्टिवल के दौरान तो यहां अलग ही रौनक और भीड़ नजर आती है। यहां मिलने वाले डेकोरेशन की चीज़ों से आप घर को अलग ही लुक दे सकते हैं। लेकिन हां यहां के ज्यादातर दुकानों पर चीज़ों के दाम फिक्स हैं। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के लिए यहां चीज़ें मौजूद हैं। शॉपिंग से थक जाएं, तो उसके बाद गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब जैसे अलग-अलग राज्यों के जायके भी हैं खाने के लिए। दिल्ली हाट सप्ताह के सातों दिन खुला रहती है। 

    ये भी पढ़ेंः- Visa Free Travel: थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों को अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, जानें कब तक कर सकेंगे सैर

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik