Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Visa Free Travel: थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों को अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, जानें कब तक कर सकेंगे सैर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 01:25 PM (IST)

    Visa Free Travel थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीयों के लिए एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है कि अब वो बिना वीजा के भी जा कर सकते हैं थाईलैंड की सैर। ब ...और पढ़ें

    Visa Free Travel: भारतीयों के लिए वीजा फ्री हुआ थाईलैंड
    Visa Free Travel: भारतीयों के लिए वीजा फ्री हुआ थाईलैंड

    HighLights

    1. थाईलैंड ने शुरू किया भारतीयों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल
    2. मई 2024 तक भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं।
    3. श्रीलंका ने भी हाल ही में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Visa Free Travel: थाईलैंड सरकार टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आया है। जिसमें अब आप बिना वीजा के कर पाएंगे यहां की सैर। थाईलैंड सरकार के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। मतलब पूरे 6 महीने हैं आपके पास यहां घूमने की प्लानिंग के लिए। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा मिली है। 

     

    थाईलैंड सरकार का ऐसे समय में इस तरह का ऑफर बेशक टूरिज्म बढ़ाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि नवंबर-दिसंबर से यहां घूमने का सीज़न शुरू हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम तो यहां टूरिस्ट की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। 

    थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का बहुत ही बड़ा योगदान है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक लगभग 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाईलैंड लोगों के पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में से एक है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।

    ये भी पढ़ेंः- New Visa Rule: इस देश में नहीं होती भारतीय पासपोर्ट धारकों की फ्री एंट्री, क्या है इसकी वजह

    श्रीलंका ने भी दी है छूट

    थाईलैंड के अलावा श्रीलंका गवर्नमेंट ने भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 6 और देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik